BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2023, 7:31 pm
KHABAR : जिला कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे समाचार से कार्यकर्ता भ्रमित न हो- बृजेश मित्तल, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया पर यह चर्चाए प्रसारित की जा रही है कि नीमच जिला कांग्रेस के प्रभारी मुजीब कुरैशी के द्वारा जिला कांग्रेस नीमच  अध्यक्ष पद पर नियुक्ति में मनमानी की गई है। यह बात सरासर गलत है। 

नीमच जिला कांग्रेस के संगठन मंत्री बृजेश मित्तल ने अपने एक बयान में पुष्टि करते  हुए कहा कि कांग्रेस संगठन में ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए जाते हैं। इसी के साथ पार्टी की एक चुनाव प्रक्रिया है जिसके अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी जिला कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के लिए सबकी सहमति से पैनल बना कर देते हैं। नियुक्ती के समय जिले के प्रभारी और सह प्रभारी से भी ऐसे मामले में राय ली जाती है। इसी के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ के अनुमोदन से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेतागण एवं उनके सहयोगी पूर्ण रूप से आश्वस्त होने के बाद ही नियुक्तियों से संबंधित महत्वपूर्ण फैसले लेते हैं। 

जिला संगठन मंत्री ने कहा कि ऐसी किसी भी भ्रामक बात में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को नहीं उलझना चाहिए एवं संगठन की छवि खराब करने वाले किसी भी विषय में विवादित स्थिति से दूर रहना चाहिए। कुछ कतिपय लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं वह उचित नहीं है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE