BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2023, 7:29 pm
KHABAR : रतनगढ़ में 20 मार्च को ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया लोकतंत्र सम्मान दिवस, सभी उपस्थित कांग्रेसियों को दिलाया संकल्प, पदाधिकारियों ने कहा- प्रदेश में फिर से लाना है प्रजातंत्र की सरकार, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। ब्लॉक कांग्रेस नगर कांग्रेस युवा कांग्रेस अजा प्रकोष्ठ एवं एनयूआई द्वारा संयुक्त रूप से जिला कांग्रेस के मार्गदर्शन एवं जावद विधानसभा के किसान नेता के नेतृत्व में 20 मार्च को कमलनाथ के मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र वाले दिन को झण्डा चौक कांग्रेस कार्यालय रतनगढ़ पर सांयकाल 4 बजे लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार उनके संदेश का कांग्रेस अजा प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सोलंकी द्वारा वाचन किया गया और कांग्रेस कार्यकर्ता मुजीब रहमान द्वारा शपथ दिलाकर लोकतंत्र के सम्मान में नारे लगाए गए। संविधान का वाचन किया गया। साथ मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक साथ पूरे जोश से कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमें प्रदेश में फिर से कांग्रेस लाना है। कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाना है। भ्रष्टाचार को दूर भगाना है। प्रजातंत्र की सरकार लाना है। कांग्रेस को जिताना है। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी अध्यक्ष शम्भु भाई चारण ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम की समाप्ति की गई। कार्यक्रम का आभार नगर कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर बोहरा और युवा नगर अध्यक्ष संजय ग्वाला द्वारा माना गया।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी अध्यक्ष शम्भु भाई चारण, नगर अध्यक्ष शब्बीर बोहरा, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय ग्वाला, पार्षद लक्ष्मी नारायण सोलंकी, पूर्व पार्षद आजाद शाह, शब्बीर कंठालिया, अजा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सोलंकी, पूर्व अल्पसंख्यक महामंत्री मलकीत सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी ओम बाल्दी, प्रकाश लढा, सेवादल अध्यक्ष जगदीश बैरागी, ब्लॉक महामंत्री रमेश सोलंकी, युवा कांग्रेस प्रवक्ता कमल छपरिबनद, मुजीब रहमान, कादिर, चतुर्भुज सोलंकी, मेघराज सोनी, शुभम सोनी, लाला मीणा, भूपेंद्र सिंह, लक्ष्मण मीणा, मुरली राठोड़, शब्बीर सरकार, शब्बीर गलियां कोट, ताहा राव बोहरा, जोहर गांधी, जगदीश वर्मा, ओम प्रकाश ईनाणी, अली अजगर राव, नवीन भाटी, अली अकबर, रियाज़ मोहम्मद, श्याम लाल सोलंकी, ओमप्रकाश वर्मा आदि कांग्रेसी कार्यकर्तागण मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE