BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2023, 8:16 pm
BIG NEWS : नरेंद्र मोदी अपनी चुप्पी तोड़े और अडानी के खरबों रुपए के भ्रष्टाचार पर 2 शब्द बोले- वर्मा, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन जैन का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मन्दसौर। नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष विपिन जैन का पदभार ग्रहण समारोह गांधी चौराहे पर संपन्न हुआ। पदभार ग्रहण समारोह में कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, आलोट विधानसभा से विधायक मनोज चावला, मंदसौर के पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन जैन ने बताया कि कमलनाथ के आशीर्वाद से मुख्य ये जिम्मेदारी मिली है और मैंने इस पर कार्य करना शुरू कर दिया है। शुरुआत तो मैंने पहले ही कर दी थी क्योंकि किसानों की कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है। अभी हमारे क्षेत्र में ओलावृष्टि के साथ बेमौसम बारिश हो रही है। किसान परेशान हैं, उसकी कोई सुनने को तैयार नहीं है। किसानों को मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। मैंने भगवान पशुपतिनाथ से प्रार्थना करी है कि सरकार को सद्बुद्धि दे और किसानों को विपदा से बचाएं। मेरा अगला कार्य संगठन को मजबूत करना होगा। 

कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि पूरे भारतवर्ष के अंदर छिंदवाड़ा जिला संसदीय क्षेत्र ऐसा है जहां सारे के सारे विधायक कांग्रेस के हैं। पूरे भारत के अंदर ऐसा संसदीय क्षेत्र नहीं है जहां पर सभी विधायक एक ही पार्टी के हो। कमलनाथ ने अपने खून पसीने से छिंदवाड़ा को सींचा है। शिवराज सिंह 10 जन्म भी ले ले तो भी यह किला कमलनाथ का है और एक पवित्र स्थान है। उस किले की ढहाने की हिम्मत शिवराज सिंह चौहान की नहीं है। नरेंद्र मोदी अपनी चुप्पी तोड़े और अडानी के खरबों रुपए के भ्रष्टाचार पर 2 शब्द बोले। अडानी उनका पार्टनर है उसके भ्रष्टाचार पर मोदी बोलना नहीं चाहते और राहुल गांधी से किस बात की माफी मंगवाई जा रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE