BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2023, 2:24 pm
KHABAR : सत्ता में और सत्ता के बाद भी मैने आपसे अपने परिवार जैसे संबंध बनाये रखे- नाहटा, पूर्व मंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। राजनीतिक में लोग दो उद्देश्य लेकर आते है एक तो पैसे कमाना और दूसरा इज्ज़त। मैने अपने राजनीति जीवन में आप सभी से परिवार जैसे रिश्ते बनाये। यही मेरी पूँजी है। उक्त बाते अपने जन्मदिन के अवसर पर पूर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा ने धन्यवाद भाषण में कही। 

नाहटा ने कहा कि सत्ता में और सत्ता के बाद भी मैने आपसे अपने परिवार जैसे संबंध बनाये रखे। उसी का प्यार है, कि आप सभी मेरे जन्मदिन के अवसर पर बडी संख्या में पहुंचे। सोमिल नाहटा ने जन्मदिन के अवसर पर कहा कि आज आपका प्यार और आशीर्वाद का नाहटा परिवार ऋणी है। ये तब सार्थक होगा जब हम आने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने मे विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को विजयी बनाकर भेजेगें। 

पूर्व मंत्री व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेन्द्र नाहटा का जन्मदिन बडी धुमधाम से द्वारिकापुरी धर्मशाला में मनाया गया। करीबन तीन हजार की संख्या में कार्यकर्ता जन्मदिन पर पहुंचे। जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अपने लाडले नेता का जन्मदिन मनाया। नगर में मंन्दसौर नाके, कोर्ट के बाहर युवा अधिवक्ता रिंकू कसेरा, गिरीराज पंचारिया, रमेश मुन्दडा, मदन बंधु धाकड, सलीम पठान, गुलाल भाई ने स्वागत किया। 

इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड, जिला पंचायत सदस्य तरूण बाहेती, कांग्रेस नेता अरविंद चौपडा सहित जिले व मनासा तहसील के गांव गांव से आये कांग्रेसजन उपस्थित थे। पूरा नगर पोस्टरो बैनर से पटा हुआ था। गांव-गांव में कांग्रेस कार्यकताओं में जन्मदिन को लेकर भारी उत्साह देखा गया।  

इस अवसर पर नरेन्द्र नाहटा जन्मोत्सव समीति के गौपाल विजयवर्गीय, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रामप्रसाद कसेरा, शशी कसेरा, संजय राठौर, सत्यनारायण लक्षकार, हेमलता भंडारी, मनोरमा मुन्दडा, शारदा जोशी, प्रहलाद पोरवाल, दिलीप रोद्रवाल, ईश्वर मुजावदिया, सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे। कार्यक्रम पश्चयात सभी का सहभोज हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE