BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2023, 6:17 pm
KHABAR : हड़ताल कर रही आशा-ऊषा कार्यकर्ता की सभी माँगे सही- उमराव गुर्जर, धरना स्थल पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने किया आंदोलन का समर्थन, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। आशा-ऊषा कार्यकर्ता अपनी माँगो को लेकर विगत दिनों से हड़ताल पर है। इसी क्रम में आज शासकीय चिकित्सालय के बाहर अपनी माँगो को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य उमरावसिंह गुर्जर एवं नीमच शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कालरा भी आज प्रदर्शन कर रही आशा-ऊषा कार्यकर्ताओ से मिलने धरना स्थल पर पहुँचे। बातचीत कर उनकी माँगो की जानकारी ली। 

उमराव गुर्जर ने कहा कि आपकी सभी माँगे सही है, एवं यह आप सभी का अधिकार है। इस निकम्मी भाजपा सरकार से सभी कर्मचारी त्रस्त है, आपका वेतनमान आपके कार्य के हिसाब से बहुत कम है जबकि महंगाई दिन पर दिन अपने चरम पर है। कांग्रेस पार्टी आपके आंदोलन को पूर्ण समर्थन देती है आपकी लड़ाई में हमे भोपाल तक भी चलना पड़े तो हम आप सभी की लड़ाई लड़ेंगे। शहर अध्यक्ष मुकेश कालरा ने कार्यकर्ताओं के साथ थाली चम्मच बजाकर सोई हुई सरकार को जगाने में सहयोग किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE