BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2023, 8:27 pm
BIG NEWS : कांग्रेस नेता तरुण बाहेती ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर नीमच की विभिन्न समस्याओं के समाधान का मुद्दा उठाया, जिला प्रशासन के नाम एसडीएम को मुद्दों का मांगपत्र सौंपा, कहा- मुख्यमंत्री से चर्चा का समय दें अन्यथा करेंगे विरोध प्रदर्शन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का शुक्रवार को नीमच आगमन हो रहा है जिसके मद्देनजर कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य तरूण बाहेती ने नीमच की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है। नीमच की समस्याओं को मुख्यमंत्री का ध्यानाकर्षण कराने के लिए जिला प्रशासन को पत्र सौंप कर मुख्यमंत्री से मिलने का समय निर्धारित करने की मांग की है। कांग्रेस नेता बाहेती ने नीमच जिला कलेक्टर के नाम नीमच एसडीएम ममता खेड़े को नीमच के जनहित के 12 मुद्दों पर मांगपत्र देकर कहा कि उन्हें सात सदस्यीय प्रतिनिमण्डल के साथ मुख्यमंत्री से मिलने का समय निर्धारित किया जाए। बाहेती ने कहा कि हमनें विपक्ष के नाते सकारात्मक पहल की है। मुख्यमंत्री से मिलने का समय निर्धारित नही करने पर मुख्यमंत्री के आगमन पर नीमच की मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 

जिला पंचायत सदस्य तरूण बाहेती ने कहा कि वर्तमान जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली की वजह से नीमच क्षेत्र की लगातार उपेक्षा हो रही है। नीमच में बंगला बगीचा सहित किसानों के कई मुद्दे लंबित है जिसको लेकर लंबे समय से जनता परेशान है एवं विपक्ष भी समय समय पर समस्याओं के समाधान की लड़ाई लड़ रहा है। सत्ता में बैठे नीमच के निर्वाचित नेताओं द्वारा झूठी घोषणाओं के नाम पर वाहवाही ली जा रही है लेकिन नीमच की समस्याऐं लगातार बढ़ रही है । इसी को लेकर नीमच मुख्यमंत्री के नीमच दौरे पर विपक्ष को क्षेत्र के विकास और समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर सीएम का ध्यानाकर्षण कराना आवयशक है। बाहेती इसके लिए जिला प्रशासन से समय निर्धारित करने की मांग की है अगर समय नहीं दिया जाता है, तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सीएम का ध्यानाकर्षण कराने में खासकर बंगला बगीचा, स्वास्थ्य, फसलों पर हुई ओलावृष्टि, किसानों से जुड़े मुद्दे एवं सड़को सहित शहर हित के मुद्दे शामिल हैं, जिनके निराकरण की लंबे समय से आमजन को उम्मीद है, लेकिन उन्हें शासन द्वारा वादों, आश्वासन और झूठी घोषणाओं के अलावा कुछ नहीं मिला। मांगपत्र देने के दौरान भगत वर्मा एवं बलवंत पाटीदार आदि मौजूद थे। 

इन मुद्दों के समाधान की त्वरित आवयश्कता-
कांग्रेस नेता बाहेती ने जिला प्रशासन को सौपें गये पत्र में बताया कि वर्तमान में सरकार ने गेंहू का समर्थन मूल्य 2125 रूपए हैं, जिसे किसानों के हित में बढाते हुए 3 हजार रूपए प्रति क्विंटल किया जाए। 

नीमच जिले में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसले खराब हो गई, ऐसे में किसानों को अविलंब मुआवजा दिया जाए। साथ ही फसल बीमा की विसंगतियों को दूर कराया जाए और किसानों को राहत दी जाए। 

नीमच शहर में बंगला-बगीचा व्यवस्थापन मसौदा लागू हुए 5 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन बंगला-बगीचा व्यवस्थापन में अनेक विसंगतियां होने के कारण अपेक्षा अनुरूप व्यवस्थापन नहीं हो रहा है। ऐसे में बंगला-बगीचा व्यवस्थापन मसौदे की विंसगतियों को दूर कर नियमों का सरलीकरण करें और लीज रेंट व प्रीमियम की दरों को संशोधित किया जाए। 

शहर की योजना क्र 34 व 36 में भूखंडों में जो वैध-अवैध की विसंगतियां है, उसे दूर कर नगरपालिका में वैध-अवैध के नाम से जो भ्रष्टाचार हो रहा है, उसे समाप्त किया जाए। 

शहर में एमओएस नियमों को लेकर अनेक विसंगतिया है, जिसके कारण छोटे-छोटे भूखंडधारी भी परेशान होते हैं। इस विसंगती को दूर कर छोटे भूखंडधारियों को राहत दी जाए। 

नीमच जिले के 16 शासकीय विभाग मंदसौर से संचालित हो रहे हैं उन्हें अविलंब नीमच में स्थानांतरित किया जाए।

जिला चिकित्सालय में लंबे समय से रिक्त चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की पूर्ति की जाए। जिला चिकित्सालय की ब्लड बैंक में ब्लड सेपरेंशन यूनिट स्थापित की जाए और ट्रामा सेंटर में तय मानकों के अनुरूप सुविधा और संसाधन मुहैया कराए जाए। 

नीमच शहर फुटबॉल के खेल को लेकर पूरे देश में विख्यात है, नीमच से कई ऐसे खिलाड़ी उभरे है, जिन्होंने अपनी कला के प्रदर्शन से नीमच के फुटबॉल खेल का पूरे देश में गौरव बढाया है। ऐसे में नीमच के फुटबॉल खिलाड़ियों के खेल में और निखार आए, इसके लिए शहर में खेल मैदानों का विकास किया जाए एवं खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने एनआईएस कोच नियुक्त किए जाए।

बाहेती ने पत्र में कहा कि भाटखेड़ा फंटे से डुंगलवादा फंटे तक सिटी फोरलेन सड़क लंबे समय से प्रस्तावित है, लेकिन सड़क निर्माण नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण इस मार्ग का उपयोग करने वाले हजारों लोग परेशान है, जिसका शीघ्र निराकरण किया जाए। 

नीमच से छोटीसादड़ी जाने के लिए शहर के मध्य से होकर भारी वाहन गुजरते हैं, जिसके कारण शहरवासियों को परेशान होना पड़ता है। इस समस्या के निराकरण के लिए नीमच-छोटीसादड़ी मार्ग का बायपास मार्ग बनाया जाए। 

पंचायती राज निर्वाचन के 10 माह पश्चात भी जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य और सरपंचों को आज तक 2022-23 की विकास की निधि राशि जारी नहीं हुई है जिन्हें शीघ्र जारी कराया जाए। 

उक्त मुददों सहित अन्य समस्याओं और मुद्दों को ध्यानाकर्षण करते हुए कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य तरूण बाहेती ने कहा कि ये समस्याएं कई बार उठा चुके हैं, लेकिन यहाँ के सत्ताधारी नेताओं को जनता से जुड़े इन मुद्दों और समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE