भवानीमंडी। नगर में देर रात दो मोटरसाइकिलांे की आपस में आमने सामने भिड़ंत होने पर तीन व्यक्ति गंभीर घायल व एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रात करीब 11 से 12 बजे के बीच पचपहाड़ इंद्रा कालोनी के पास बाईपास पर दो बाईक आपस में आमने-सामने टकरा गई। जहां चार व्यक्ति गंभीर घायल हो गये थे। बाइक टकराने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां 108 की सहायता से चारों घायलों को राजकीय अस्पताल में लाया गया। इस दौरान डॉक्टर ने चारों की नाजुक हालत को देखते हुवे उनका प्राथमिक उपचार कर झालावाड रेफर किया। इस दौरान रास्ते में उषा कालोनी निवासी विपुल कुमार शर्मा 22 पिता श्याम सुंदर शर्मा की रास्ते मे ही मौत हो गई। वहीं अनिल कुमार 18 पिता भवानी सिंह निवासी इंद्रा कालोनी भवानीमंडी, संस्कार पिता दिनेश कुमार निवासी भवानीमंडी, साहिल खान पिता अली खान 18 निवासी पचपहाड़ को झालावाड एसआरजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को भवानीमंडी मोर्चरी में रखवाया जहा आज 10 बजे मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपूर्द किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शरू की है।