BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2023, 3:41 pm
POLITICS NEWS: मिशन 2023 की तैयारी, संघ परिवार की नर्सरी नीमच से शिवसेना ने भरी हुंकार, बंगला-बगीचा सहित सभी मुद्दो को लेकर बोली बड़ी बात, अब क्या होगा बीजेपी-कांग्रेस का, पढें अब्दुल अली ईरानी व पवन राव शिंदे की रिपोर्ट

Share On:-

नीमच । गांधी वाटिका में शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के प्रदेश प्रमुख सुनील शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल को शिवसेना भोपाल में जन हितेषी रैली का आयोजन कर जनता से जुड़े हुए अहम मुद्दों को उठाएगी। जिसमें आदिवासियों के लिए जल, जंगल, जमीन का मुद्दा प्रमुख होगा। साथ ही गौ माता की रक्षा पर भी सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।

सुनील शर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गोचर भूमि, शमशान की भूमि और मठ मंदिरों पर की भूमि पर जो अवैध अतिक्रमण भू माफियाओं द्वारा किया जा रहा है उसे अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सरकार पर ठोस कार्रवाई करने के लिए दबाव बनाया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि मठ मंदिर के आसपास जो मांस और मदिरा की दुकानें हैं उन्हें भी हटाने के लिए रैली में शिवसेना आह्वान करेगी। नीमच जिले में अतिवृष्टि के चलते जो फसल नुकसानी हुई है, किसानों की इस समस्या को भी पुरजोर ढंग से उठाया जाएगा। बंगला बगीचा एरिया समस्या विधानसभा चुनाव में हमारा अहम मुद्दा होगा। सुनील शर्मा ने कहा कि शिवसेना विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर दमखम से चुनाव लड़ेगी शिवसेना 80 प्रतिशत समाज सेवा और 20 प्रतिशत राजनीति करती है।

नीमच जिले के लिए कन्हैया लाल शर्मा को जिला प्रमुख बनाया गया है। केंद्र सरकार ईडी का दबाव बनाकर तानाशाही तरीके से काम कर रही है।नीमच जिले में शिवसेना के 10000 कार्यकर्ता हैं। नाहर सिंह राठौड़ को आईटी सेल का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। भोपाल रैली में संजय राउत के अलावा शिवसेना के कई राष्ट्रीय स्तर के नेता सम्मिलित होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ी संख्या में शिवसेना के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE