BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2023, 3:55 pm
BIG NEWS: नीमच में राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर भड़के कांग्रेसी, मूंह पर काली पट्टी बांध कर जताया विरोध, पढें अब्दुल अली ईरानी व पवन राव शिंदे की रिपोर्ट

Share On:-

नीमच। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को रद्द कर दिए जाने के खिलाफ आज नीमच जिला कांग्रेस ने गांधी वाटिका में मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन धारण रख सत्याग्रह किया। कांग्रेस का कहना था कि मोदी सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या का यह सबसे घृणित उदाहरण है।देश में अघोषित आपातकाल लागू कर दिया गया है। मौन धारण कर प्रदर्शन करते वक्त बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि देश को लोकतांत्रिक तरीके से ही बचाया जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार लगातार देश की महत्वपूर्ण संस्थाओं के माध्यम से लोकतंत्र को कुचलने पर आमादा है। इस दौरान कांग्रेसियों ने रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम भजन भी गाया। इसके बाद एक पैदल रैली करते हुए कांग्रेसजन नया बाजार नरसिंह मंदिर पहुंचे और प्रार्थना की कि भगवान प्रधानमंत्री मोदी को सद्बुद्धि दे।

धरना प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, उमराव सिंह गुर्जर,तरुण बाहेती, महेश वीरवाल,भगत वर्मा, राजकुमार अहीर, मुकेश कालरा, मधु बंसल बाबू सलीम, इकबाल कुरैशी, सईद काले, नितिन हसीजा, सत्यनारायण पाटीदार, पृथ्वीराज वर्मा, राकेश अहीर,योगेश प्रजापत, बबलू पाटीदार, गजेंद्र यादव,इलियास कुरेशी, बबली तवर,संजय पवार,विमल शर्मा, बृजेश मित्तल और बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE