BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2023, 11:01 am
BIG REPORT : राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने के विरोध में उतरी कांग्रेस, काली पट्टी बांधकर किया एक दिवसीय सत्याग्रह, भाजपा पर लगाए बड़े आरोप, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने के विरोध में आज जिला कांग्रेस के निर्देश पर नगर सिंगोली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिन का सत्याग्रह किया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा तत्काल खत्म करने के विरोध में देशभर में आंदोलन हो रहे हैं, जिसके फलस्वरूप नीमच जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया के निर्देशानुसार सिंगोली में नवीन बस स्टैण्ड स्थित गांधी भवन के नीचे कांग्रेस के पूर्व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अशरफ मेव गुड्डू, पूर्व जिला कांग्रेस सचिव पंकज तिवारी, इक़बाल हुसैन बड़ी, ख्वाजा हुसैन, फैजल हुसैन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन किया।

इस मौके पर अशरफ मेव गुड्डू ने कहा कि भाजपा देश के लोकतंत्र को खत्म करने पर तुली हुई है, जिसका कांग्रेस पूरजोर विरोध करती है। हमारा संघर्ष जारी रहेगा। वहीं पंकज तिवारी ने बताया कि भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर देश के अंदर तुगलकी फरमान सुनाकर देश की एकता व अखंडता को खत्म करने पर तुली हुई है। राहुल की लोकसभा सदस्यता खत्म करना लोकतंत्र को बचाने के लिए बुलंद होती आवाज को बंद करने जैसा है। हम इसके खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE