BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2023, 11:08 am
NEWS : प्रदेश कांग्रेस कमेटी का निर्देश और केंद्र की मोदी सरकार, जब मंत्री आंजना व जाड़ावत के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता तो बुलंद की आवाज, कलेक्टोरेट के सामने किया विरोध, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टोरेट चौराहे पर प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक सत्याग्रह कर भाजपा की केंद्र सरकार व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध किया। सत्याग्रह राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना, राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, जिला संगठन महासचिव करण सिंह सांखला के नेतृत्व में आयोजित किया गया। 
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा संसद में देश हित की बात रखते हुए जवाब मांगा, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार के तानाशाही रवैए के चलते राहुल गांधी की संसद सदस्यता ही समाप्त कर दी गई। इसी संदर्भ में पूरे देश में जिला मुख्यालय पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया गया। 

जिला प्रवक्ता अहसान पठान ने बताया कि इस दौरान पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सोनी, विक्रम जाट, टीकम चंद जाट, रोशन जाट, गोविंद गुर्जर, संपत लाल धाकड़, वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, पीसीसी सदस्य प्रमोद सिसोदिया, ललित बोरीवाल, अर्जुन सिंह चुंडावत, चेयरमैन सुभाष शारदा, उप सभापति कैलाश पवार, जिला उपाध्यक्ष रमेश दशोरा, कमल गुर्जर, रमेश नाथ, महासचिव गजानंद गुर्जर, गोपाल आंजना, मोहसिन खान, रंजीत लोट, मेवा लाल खटीक, प्रदेश के पूर्व युवा महासचिव अभिमन्यु सिंह जाड़ावत, विजयपुर मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी, अरनिया पंथ मंडल के अध्यक्ष कालूराम जाट, बस्सी मंडल अध्यक्ष दिनेश सोनी, पांडोली मंडल के अध्यक्ष आजाद पालीवाल, हेरिटेज मंडल के अध्यक्ष बालमुकुंद मालीवाल, नॉर्थ जोन मंडल अध्यक्ष विजय चौहान, साउथ जोन मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी एवं जिले के पार्षद सरपंच प्रधान पूर्व प्रधान व जिले के सभी प्रमुख कांग्रेसजन सत्याग्रह में उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE