BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2023, 12:59 pm
BIG REPORT : शिवसेना 230 सीटों पर पूरी शक्ति के साथ चुनाव लड़ेगी, युवा सेना की बैठक में की कार्यकर्ताओं की नियुक्ति, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश में शासकीय कर्मचारियों की लापरवाही के चलते भाजपा की सरकार चारों मोर्चों पर विफल हो गई है। किसान फसलों पर हुई अतिवृष्टि से परेशान है। मुआवजा और बीमा राशि नहीं मिली है यहां तक कि फसलों का सर्वे ही पूरा नहीं किया गया। रोजगार मिलने के अभाव में मजदूर और युवा परेशान है। गोचर की जमीन पर भू माफियाओं का अवैध अतिक्रमण हो गया है ।मठ मंदिरों की जमीन सुरक्षित नहीं है और सरकार इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें नहीं तो पार्टी इन मुद्दों को लेकर आगामी 26 अप्रैल को शाहजानी पार्क भोपाल में 11 से दोपहर 2ः00 बजे तक धरना प्रदर्शन आम सभा व सरकार का घेराव करने के उद्देश्य से संघर्ष और उग्र आंदोलन के साथ प्रदर्शन करेगी।

यह बात शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे इकाई के मध्य प्रदेश प्रमुख सुनील शर्मा ने रविवार दोपहर को गांधी वाटिका में आयोजित  शिवसेना युवा सेना कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि शिवसेना का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र विकास के लिए 80प्रतिशत समाज सेवा और 20प्रतिशत राजनीति का लक्ष्य लेकर गांव-गांव घर-घर जाकर संगठन की रीति नीति  मध्य प्रदेश सरकार की विफलताओं को अवगत कराएगा और ऊर्जावान युवा कार्यकर्ताओं को जोड़कर प्रदेश में शिवसेना की सरकार बनाने के लिए मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर पूरी शक्ति के साथ मशाल के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे। विधानसभा चुनाव में सरकार चाहे किसी भी पार्टी की बने शिवसेना के बिना कोई भी सरकार नहीं बना पाएगी। उन्होंने कहा कि नीमच के बंगला बगीचा समस्या के लिए शीघ्र ही शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा नगरपालिका का घेराव कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्या  को हल करने ,जावद क्षेत्र में किसानों की जमीन हेराफेरी के मामले , रेलवे स्टेशन के पास रेलवे फाटक पर और ब्रिज निर्माण में देरी होने के मुद्दे पर भी पार्टी इकाई द्वारा शीघ्र ही आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने तथा आंगनवाड़ी आशा कार्यकर्ताओं को नियमित कर्मचारी घोषित कर पेंशन देने की मांग भी की जाएगी। इस अवसर पर शिवसेना युवा सेना के संभाग  प्रमुख पद पर  विनोद नायक,जिला प्रभारी प्रदीप कंडारा ,जिला प्रमुख कन्हैया शर्मा ,जिला प्रचार मंत्री अर्जुन बागरी, गोरक्षा जिला प्रभारी विनोद गुर्जर ,जीरन तहसील प्रमुख अर्जुन व्यास, नीमच तहसील प्रमुख प्रकाश शर्मा ,नीमच तहसील प्रमुख सुमित ग्वाला ,जिला सचिव बलवंत भाट, जिला उपप्रमुख अंबे सिंह नाथ को नियुक्त किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE