BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2023, 6:26 pm
BIG NEWS : राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन, पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हुई धक्कामुक्की, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। विगत दिनों राहुल गांधी की लोक सभा से सदस्यता रद्द कर दी गई। जिसके विरोध में शहर कांग्रेस जिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में पूर्व मंत्री विधायक सज्जन सिंह वर्मा, जिले के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर को सयाजीद्वार के समीप स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसजनों द्वारा गिरफ्तारी देकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। शुरुआत में सभा का आयोजन हुआ जिसमें कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने अपनी बातें रखी।इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने कहा कि इनकी जेलो मे जगह नहीं इसलिए अस्थाई जेल मे ले जा रहे हैं कांग्रेस में राम पैदा होते है और वह राम रावण तेरी लंका को जला देंगे आग लगा देंगे। हम अड़ानी और अंबानी के गुलाम नहीं हो सकते, नरेन्द्र मोदी तुम गुलाम हो सकते हो कांग्रेस का छोटा बच्चा भी अड़ानी अंबानी की गुलामी स्वीकार नहीं करेगा। वह अपनी जान पर खेल जाएगा लेकिन देश को गुलामी की जंजीरों में बनने नहीं देगा। वर्मा के संबोधन के बाद कांग्रेसियों द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेडऩे के लिए वाटर केनन का प्रयोग भी किया। कार्यकर्ताओं को पुलिस पकड़ती रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE