नीमच। जावद विधानसभा क्षेत्र में खुलेआम भ्रष्टाचार का खेल हो रहा है जावद विधानसभा क्षेत्र के हालात दिन ब दिन बदतर होते जा रहे है। जावद में भ्रष्टाचार का कारोबार फल फूल रहा है और उसका नतीजा आमजनता और किसानों को दर्दनाक पीड़ा रूपी समस्या के रूप में भुगतना पड़ रहा है। जावद विधानसभा की सातों नगर पंचायतें व एक जनपद पंचायत की सीट बेचने वाले केबिनेट मंत्री सकलेचा के क्षेत्र में भ्रष्टाचार तो होना ही है। रिश्वत व भ्रष्टाचार का ये तो एक मामला है जो सामने आया है लेकिन ऐसे कई मामले जावद क्षेत्र में है जो सामने नहीं आ पाते है उन्हे दफन कर दिया जाता है। जावद के जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण ने जो रिश्वतखोरी की जो खुलेआम घटना घटित हुई है, उससे लगता है कि वहां रिश्वतखोरी करने को लेकर किसी को कोई डर नहीं, साथ ही शासन प्रशासन को कार्यवाही करते हुए भ्रष्टाचारी जनपद अध्यक्ष को तुरंत पद से हटाना चाहिए।
यह तीखे वचन जावद के पूर्व जनपद अध्यक्ष व कॉंग्रेस नेता सत्यनारायण पाटीदार ने केबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा पर लगाते हुए कहे। उन्होंने कहा कि जावद जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण को लोकायुक्त ने रिश्ववत लेते रंगे हाथों पकड़ा। और उसको पकड़वाने वाला आम नागरिक नहीं भाजपा नेता व खोर का सरपंच बलराम जाट है। भाजपा के जनप्रतिनिधि बेलगाम हो चुके है उन्हें जनता की सेवा से मतलब नहीं उन्हें तो भ्रष्टाचार करना है रिश्वत के रूप में लोगो से लूट खसोट कर आर्थिक मार मारना है भाजपा के जनप्रतिनिधियों को जेब भरने से मतलब है। जावद विधानसभा भ्रष्टाचार का प्रमुख स्थल बन गया है। हालात देखों कि अब भाजपा के जनप्रतिनिधि भाजपा के लोगो को भी नहीं छोड़ रहे है इससे समझा जा सकता है की आमजनता व किसानों का क्या हो रहा होगा ?