BREAKING NEWS
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर क्रूरता का प्रदर्शन पड़ा.. <<     BIG REPORT : 300 करोड़ की सड़क पर उठे गुणवत्ता के सवाल,.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले दिन मेहरबान हुए मेघ,.. <<     KHABAR : मुरैना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी.. <<     NEWS : मालवा-मेवाड़ के शहंशाहे वली हज़रत.. <<     KHABAR : अज्ञात कारणों के चलते पति-पत्नी की मौत,.. <<     REPORT : 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा मुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : शाजापुर के तिंगजपुर जंगल में आसमान से.. <<     KHABAR : आयुष विभाग की पहल- ग्राम सांगाखेड़ा में.. <<     KHABAR : कुएं में गिरा तेंदुआ, शादीखेड़ा में मचा.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर श्री एसआर ग्रुप ऑफ.. <<     KHABAR : पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर बामनिया माताजी धाम में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सावन के पहले दिन इन चार राशि वालों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2023, 1:01 pm
BIG NEWS: झूमाझटकी के बाद कांग्रेसियों को पुलिस ने वाटर-कैनन से खदेड़ा, पूर्व मंत्री सज्जन समेत 400 कार्यकर्ता हिरासत में, राहुल गांधी मामले में किया प्रदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म किए जाने के लेकर देशभर में कांग्रेस जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन कर रही है। देवास में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं की पुलिस से झूमाझटकी हो गई। इसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन से कांग्रेसियों को खदेड़ दिया। साथ ही 400 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर आंदोलन स्थल के पास बनाई गई अस्थाई जेल में रखा। हालांकि आधे घंटे बाद उन्हें छोड़ भी दिया।


प्रदर्शन के लिए पूर्व मंत्री व विधायक सज्जन सिंह वर्मा और जिले के प्रभारी धर्मेंद्र चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सयाजी द्वार के पास स्वामी विवेकानंद प्रतिमा के पास जुटे। यहां आमसभा में कांग्रेस नेताओं ने अपनी बातें रखीं। उन्होंने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के फैसले का तानाशाही बताते हुए केंद्र सरकार का विरोध किया।


पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कांग्रेस में राम पैदा होते हैं और वह राम... रावण तेरी लंका को जला देंगे, आग लगा देंगे। हम अडानी और अंबानी के गुलाम नहीं हो सकते कांग्रेस का छोटा बच्चा भी अडानी-अंबानी की गुलामी स्वीकार नहीं करेगा। वह अपनी जान पर खेल जाएगा लेकिन देश को गुलामी की जंजीरों में बंधने नहीं देगा। पूर्व मंत्री के संबोधन के बाद कांग्रेसियों ने उग्र प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर धक्कामुक्की भी हुई। कई कार्यकर्ता गिरते-पड़ते रहे।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के दो पदाधिकारियों युवक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज वर्मा व युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गौड़ ने अशोभनीय रूप से प्रधानमंत्री के पोस्टर बनाकर उन्हें प्रस्तुत किया। इस पर शुभम नाम के शख्स ने दोनों पदाधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस के दोनों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से चर्चा की।

सीएसपी विवेक सिंह ने बताया कि आज कांग्रेस का आंदोलन था इस दौरान दो व्यक्ति पंकज और जितेन्द्र इनके द्वारा प्रधानमंत्री जी का कार्टून जैसा चित्र बनाकर गलत ढंग से इसे प्रस्तुत किया गया। जिसकी शिकायत मिलने पर मामले में एफआईआर की गई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE