BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2023, 2:42 pm
POLITICS WAR: जावद गोपाल चारण घुसकांड, कांग्रेस का हल्लाबोल जारी, अब कांग्रेस नेता रांका ने खड़े किये कई सवाल, बोले जनपद अध्यक्ष के रिश्वत वाले में चुप क्यों भाजपा, पढें खबर

Share On:-

जावद । जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं जावद विधानसभा के नेता प्रकाश जैन रांका ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की हैं । कांग्रेस नेता ने कहा कि जनपद ग्राम पंचायतों के उत्थान के लिए होती है जनपद के माध्यम से ग्राम का विकास होता है ग्राम के विकास को लेकर सुचारु रुप से, योजनाबद्ध तरीके से, निर्बाध रूप से विकास हेतु जनपद का गठन हुआ है। परंतु भाजपा के राज में र्भ्ष्टाचार के नित नए मामले खुलकर सामने आ रहे है ताजा मामला जावद जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत मामले को लेकर लोकाय्युक्त द्वारा गिरफ्तार किए जाने का हैं । यहा भाजपा का असल चेहरा उजागर हो चुका है भाजपा को विकास यात्रा न नीकालकर कॉल कर र्भ्ष्टाचार यात्रा निकालना चाहिए। जावद विधानसभा क्षेत्र की जनपद से लेकर नगरपरिषद में भी यही हाल हैं ,कभी सींगोली से खबर आती है कि पीएम आवास योजना को लेकर पैसे मांगे जा रहे तो कभी जनपद में रिश्वत का मामला । प्रश्न यह खड़ा होता है कि जावद में इतना भ्रष्टाचार बड़ा कैसे , इसको आश्रय किसने प्रदान किया, । 

भाजपा संगठन और नेता क्यो है मोन ?
रांका ने सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा संगठन और नेता हमेशा मुद्दों पर आधारित बात ना करते हुए मुद्दों को भटका देते हैं मगर लोकायुक्त द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद भी भाजपा संगठन और नेताओं द्वारा अभी तक किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया न आना यह साबित करता है कि भाजपा संगठन और नेता भ्रष्टाचार को पोषित करने में सहयोग कर रहे हैं । यह जावद विधानसभा की दुर्दशा है की भाजपा के राज मके यहां जनपद से लेकर नगर परिषद तक भ्रष्टाचार इस प्रकार पसरा हुआ है जैसे किसी कीचड़ मैं जलकुंभी ।

पदमुक्त न करना किस ओर संकेत है 

कांग्रेस नेता रांका ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोकायुक्त में गिरफ्तार को अभी तक भाजपा संगठन द्वारा पद मुक्त नहीं किए जाने को लेकर सवाल खड़ा किया है यह भाजपा की कथनी और करनी का अंतर है कि जब सर्वविदित हो चुका है लोकायुक्त द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है तो अभी तक पद मुक्त करने की कार्रवाई क्यों नहीं की गई क्या इसे क्षेत्रीय विधायक मंत्री का समर्थन प्राप्त है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE