BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2023, 6:23 pm
GYAPAN : देवास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुआ कार्रवाई का विरोध, पार्टी के अन्य लोगों ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हुआ कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। जिसमें बताया गया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रजातांत्रिक ढंग से आंदोलन किया जाता है। कभी भी कांग्रेसियों ने कानून को अपने हाथ में नहीं लिया। हमारा आंदोलन सत्य अहिंसा के आधार पर होता है।

युवा कांग्रेस के हमारे कार्यकर्ताओं की जमानत पुलिस थाने में दी जा सकती थी लेकिन उनको जमानत नहीं दी गई। यह किनके इशारों पर हुई है जनता जानती है। प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठता है। जिस प्रकार हमारे दो युवा साथियों जितेंद्र सिंह गौड़ व पंकज पर कार्रवाई हुई है वह गलत है हम इसकी निंदा करते हैं। अगर भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्यवाही कांग्रेस कार्यकर्ता पर हुई तो जन आंदोलन होगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयप्रकाश शास्त्री, भगवानसिंह चावड़ा, शौकत हुसैन, अजीत भल्ला, विक्रम पटेल, दिलीप परमार, सिद्धार्थ माहुरकर, मनीष चौधरी, हर्ष प्रताप गौड, अनुपम टोपो, मोहित शर्मा, विश्वजीतसिंह चौहान, साजी भाई, कुुत्तुस भाई, राहुल पवार, बाली, मलखान देवड़ा, गुल्लु मंघानी, परवेज शेख आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE