BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2023, 6:26 pm
BIG NEWS: जावद गोपाल चारण घुसकांड ने पकड़ा तूल, अब कांग्रेस ने खोला मोर्चा, शुक्रवार को कांग्रेस करेगी जंगी प्रदर्शन, पढें खबर

Share On:-

जावद। जावद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशचन्द्र अहीर ने बताया कि जावद विधानसभा में भाजपा हर पंचायत पर भ्रष्टाचार, रिशवतखोरी जैसे कामो को अंजाम दे रही है। क्षेत्र के केबिनेट मंत्री की छत्रछाया में जनप्रतिनीधी खुले आम जनता को लुट रहे है। दो दिन पुर्व जावद जनपद पंचायत में जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण को लोकायुक्त की टीम ने 50 हजार की घुस लेते हुए रंगे हाथो पकड़ा। नयागांव बार्डर पर किसानो एवं सब्जी के वाहनो से खुलेआम लुट हो रही है विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जा रही है। जनप्रतिनीधी चुनावो में लाखो-करोड़ो रूपया खर्च कर कुर्सी पर बेठ जाते है और उन रूपयों की भरपाई गरीब जनता से की जाती है। यहां तक की राशि पास करवाने के लिए दस प्रतिशत की कमीशन खोरी की जाती है। इस कमिशन खोरी की शिकायत कई बार मंत्री महोदय के पास भी गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं, इससे यह प्रतित होता है कि मंत्री जी की भुमिका भी इसमें लिप्त है। 

जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण के उपर लोकायुक्त की कार्यवाही हुई लेकिन अभी तक पद से बरखास्त नहीं किया गया। कांग्रेसजन मांग करती है ऐसी भ्रष्ट जनप्रतिनीधी को तुरंत पद से बरखास्त करे। कैलाशचन्द्र अहीर ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौरसिया जी एवं जावद विधानसभा के लोकप्रिय कांग्रेस नेता राजकुमार जी अहीर व वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिंगोली-रतनगढ़-जावद, महिला कांग्रेस, नगर कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयुआई एवं कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठों के बेनर तले शुक्रवार 31 मार्च 2023 को प्रातः 11.30 बजे बस स्टेण्ड जावद पर प्रदर्शन कर एसडीएम कार्यालय पर ज्ञापन दिया जाएगा एवं मांग की जाएगी की जनपद अध्यक्ष को पद मुक्त किया जाए व इस रिशवत खोरी मामले में कौन-कौन लिप्त है उनके नाम जाहिर कर उन पर भी कार्यवाही की जाए। जब तक कार्यवाही नहीं की जाएगी तब तक कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन करती रहेगी। ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश अहीर ने कांग्रेस पार्टी के समस्त प्रकोष्ठो, पार्षद, पुर्व पार्षद एवं कार्यकर्तागणों से आग्रह किया है कि इस लड़ाई में शामिल हो कर आरोपियों के उपर कार्यवाही करवाने में सहयोग करें

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE