राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जी जोशी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके कार्यालय पहुंच कर उनसे भेंट की और संगठन को लेकर चर्चा की।
गौरतलब है कि राजस्थान में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चित्तौड़गढ़ के सांसद सी.पी. जोशी को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।