BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2023, 3:30 pm
BIG NEWS : शिवराज बोले, कमलनाथ पर उम्र हावी हो रही, पूर्व CM के इंदौर में दिए बयान पर कहा वे सोने की चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए, CM शिवराज ने कहा- मुझे कमलनाथ पर तरस आता है, पढ़े खबर 

Share On:-

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीसीसी चीफ कमलनाथ के इंदौर में दिए बयान पर पलटवार किया है। सीएम ने कहा- उन पर उम्र हावी हो रही है। वे सोने की चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए हैं। कॉर्पोरेट राजनीति करते हैं। बता दें कि कमलनाथ ने मंगलवार को कहा था- मैं न कोई किसान का बेटा हूं, न ही चायवाला, न राजा-महाराजा और न ही कोई कलाकार हूं, इसलिए मैं राजनीति के दांव-पेंच नहीं जानता।


पूर्व CM के इस बयान पर शिवराज ने बुधवार को भोपाल के स्मार्ट पार्क में पौधारोपण के बाद कहा- पता नहीं कमलनाथ क्या-क्या बोलते हैं। मैं किसान नहीं हूं... मैं मामा नहीं हूं...। मामा तो तुम हो ही नहीं सकते। मामा वो होता है, जिसके दिल में बहन-बेटियों के लिए इज्जत होती है। हर कोई मामा थोड़ी हो सकता है।


मुख्यमंत्री ने आगे कहा- तुम किसान हो ही नहीं सकते, क्योंकि कर्जमाफी का वादा करके मुकर गए। माटी की सौंधी सुगंध आप जानते नहीं हो। चायवाला तो कोई गरीब ही हो सकता है। सोने की चम्मच मुंह में लेकर कॉर्पोरेट राजनीति करने वाले और मौका मिलते ही प्रदेश को लूटने वाले कैसे चायवाले हो सकते हैं।


कमलनाथ के विधायकों की कोई कीमत नहीं होती वाले बयान पर CM शिवराज ने कहा- मुझे कमलनाथ पर तरस आता है। उन पर उम्र हावी हो रही है। वे कहते हैं कि मुझे विधायकों की जरूरत नहीं। कांग्रेस ये जानती है कि विधायक ही मुख्यमंत्री चुनते हैं। शायद पहले भी वे ऐसा कहते होंगे इसी वजह से लोग निकल आए। अब अभी से कह रहे हैं कि मुझे जरूरत नहीं हैं। खुद को कहलवाते हैं भावी.. अवश्यंभावी CM और कहते हैं कि विधायकों की जरूरत ही नहीं है। ये उनका अहंकार बोल रहा है।


CM शिवराज ने कहा- कांग्रेस झूठ पत्र बनाने के लिए लगातार बैठक कर रही है। कमलनाथ जी आते-जाते कम हैं, लेकिन कमरे में बैठकें खूब करते हैं। आगे मुख्यमंत्री ने कहा- कांग्रेस की रीति सदा चली आई, वचन जाए पर दंभ न जाई। पिछले वचन पूरे किए नहीं। कमलनाथ और कांग्रेस नए वचनों पर उतारु है। पिछड़ा वर्ग के छात्रों को शिक्षा के लिए आय सीमा 10 लाख तक बढ़ाई जाएगी। ये वचन पूरा क्यों नहीं किया?


CM ने लाडली बहना पर जानकारी देते हुए कहा कि अब तक 54 लाख 17 हजार 429 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। पेसा नियम पर बोले- 268 ग्राम सभाओं ने पेसा नियम के तहत खुद तेंदूपत्ता तोड़ने, सुखाने और बेचने का फैसला किया है। आत्मनिर्भर मप्र में बहनों के परिश्रम से 45 प्रतिशत स्टार्टअप बेटियां चला रही हैं। फूड एग्रीकल्चर, हेल्थ इन्फ्रा सहित सभी क्षेत्रों में बेटियों की सहभागिता बढ़ रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE