BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2023, 12:02 pm
BIG NEWS : 21 साल की युवती और माता-पिता के साथ तीर्थ यात्रा, जब लौटी घर तो कुछ माह बाद हुआ पेट में दर्द, फिर जैसे ही कराई जांच तो उड़ गए परिजनों के होश, पीड़िता ने खाकी को सुनाई बस में हुई दरिंदगी की दास्तां, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

खंडवा। ट्रैवल्स बस से तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर रहे श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना तीर्थनगरी ओंकारेश्वर की है। 21 साल की युवती रतलाम से माता-पिता के साथ यहां आई थी। घटना 20 मार्च 2023 की रात 11 बजे की है। मामले में 8 जून को पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने 50 वर्षीय आरोपी को राउंडअप कर लिया है।

ढाई महीने पूर्व रतलाम से एक जत्था धाराजी की यात्रा पर निकला। दो दिन बाद ओंकारेश्वर पहुंचा। युवती बुजुर्ग माता-पिता के साथ जत्थे में शामिल थी। 20 मार्च को जय माता दी ट्रैवल्स कंपनी की बस ओंकारेश्वर के बस स्टैंड पर खड़ी थी। उस समय बस में सवार श्रद्धालु एक होटल पर भोजन करके टहल रहे थे। इसी बीच, गर्मी के कारण श्रद्धालुओं ने बस स्टैंड पर रात्रि विश्राम का इरादा बना लिया। पीड़िता बुजुर्ग मां-बाप के कहने पर बैग लेने के लिए बस में चढ़ी। बस में सिर्फ ड्राइवर और कंडक्टर ही थे। युवती को अकेली देखकर ड्राइवर ने बस साइड में लगाने का कहकर गाड़ी थोड़ा आगे बढ़ा ली। इसी दौरान कंडक्टर ने युवती के पास जाकर मुंह दबा दिया। दोनों ने बारी-बारी से युवती से दुष्कर्म किया।

जान से मारने की धमकी-
पीड़िता के मुताबिक वारदात के समय उसने शोर भी मचाया। बाहर ढोल बज रहे थे। अंदर की आवाज बाहर सुनाई नहीं दे रही थी। आरोपियों के कब्जे से छूटने की नाकाम कोशिश की। वारदात के बाद आरोपियों ने धमकी दी कि यदि किसी को बताया, तो वह उसे जान से मार डालेंगे। इस पर वह घबरा गई। वह इकलौती है। माता-पिता के भरण-पोषण की जिम्मेदारी भी उसके ऊपर है, इसलिए किसी को कुछ नहीं बताया।

पेट दर्द होने पर बताया सच- 
मामले में थाना मांधाता पुलिस ने एक आरोपी को राउंडअप कर लिया है। पुलिस ने अनुसार रतलाम निवासी पीड़िता की शिकायत पर 8 जून को मामला दर्ज किया था। इस केस में रतलाम जिले हसन पाडल्या गांव के जीतू और जावरा निवासी चरणसिंह को आरोपी बनाया है। एक आरोपी ड्राइवर है, दूसरा कंडक्टर है। घटना 20 मार्च की है। युवती को पेटदर्द हुआ, तब जाकर उसने परिजन को बताया कि उसके साथ गलत हुआ। परिजन ने रिश्तेदारों से संपर्क कर आरोपियों की पहचान की। रिश्तेदारों ने युवती का साथ दिया और उसे लेकर ओंकारेश्वर पहुंचे।

2 माह का गर्भ होने की आशंका- 
मामले की इन्वेस्टिगेशन कर रही सब इंस्पेक्टर दीपिका लोखंडे ने बताया कि युवती के बयान दर्ज किए। पुलिस टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रतलाम भेजा। इनमें एक आरोपी को राउंडअप कर लिया है। आगे की कार्रवाई मेडिकल जांच के बाद होगी। पीड़िता ने पेट दर्द की शिकायत की। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने प्रेग्नेंट होने की आशंका जताई है। दो महीने का गर्भ बताया है। सोनोग्राफी आदि के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE