BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2023, 4:48 pm
KHABAR : ब्राउन शुगर के साथ महिला सहित एक को पकड़ा, पहले से आरोपी महिला पर दर्ज हैं 21 केस, शराब के बाद करने लगी ड्रग्स का धंधा, पड़े खबर

Share On:-

शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में गोपनीय रूप से लगातार जानकारी जुटाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
क्राइम ब्रांच की टीम ने थाना राऊ के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए केसर विद्या निकेतन स्कूल के सामने केट रोड राऊ पर एक महिला और एक पुरुष आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में महिला आरोपी ने अपना नाम मुन्नी उर्फ अनीता पांचाल निवासी आईडीए मल्टी राजेंद्र नगर और दूसरे ने भूपेंद्र उर्फ लवीन सावलकर निवासी राजेंद्र नगर बताया। तलाशी के दौरान आरोपी भूपेंद्र उर्फ लवीन के कब्जे से 53 gm और मुन्नी उर्फ अनीता के पास से 53gm कुल 106 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) मिली।
आदतन आरोपी मुन्नी उर्फ अनीता ने वर्ष 1998 से अवैध शराब का विक्रय करना शुरू किया। तब से लेकर साल 2023 तक उस पर अवैध शराब की तस्करी, जहरीली शराब विक्रय, सट्टा एक्ट, लड़ाई झगड़े सहित कुल 21 अपराध थाना राजेंद्र नगर पर पहले से दर्ज हैं। मुन्नी शराब के धंधे से आगे ड्रग्स के धंधे में लिप्त हो चुकी है। वहीं आरोपी भूपेंद्र उर्फ लवीन के विरुद्ध थाना राजेंद्र नगर पर हत्या के दो केस दर्ज है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना राऊ में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE