BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा.. <<     कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<     KHABAR : दीपावली की चमक में फीकी पड़ रही माटी.. <<     KHABAR : ऐतिहासिक धर्मराजेश्वर में कल सजेगा.. <<     KHABAR : बड़वानी में एसआईआर के विरोध में छात्रों का.. <<     पाडल्या खुर्द में वन विभाग की जमीन पर चला.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2023, 7:11 pm
NEWS : सरस खेल महोत्सव का समापन 16 को, कबड्डी, वॉलीबाल, शूटिंग बॉल के होंगे फाइनल मुकाबले, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड की ओर से आयोजित सरस खेल महोत्सव के दूसरे चरण में बड़ीसादड़ी के कृष्ण वाटिका मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के सांतवे दिन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाईनल मैच का रोमांचक मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता के तहत कल कबड्डी, वॉलीबाल, शूटिंग बाल के फाईनल मुकाबले होंगे। 

डेयरी चेयरमैन बद्री लाल जाट ने बताया कि 13 दिवसीय इस खेल महोत्सव में विजेताओं को 17 लाख 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी। कबड्डी में खेरमालिया व करनियास टीम के बीच फाईनल मुकाबला होगा। इसी प्रकार शूटिंग बॉल में खोड़ीप व सांगरिया तथा वॉलीबॉल में जगपुरा व बोराव के बीच फाईनल मुुकाबला होगा। 4 जून से 6 हजार खिलाड़ियों के भाग लेने वाले इस खेल महोत्सव में कबड्डी, वॉलीबाल व शूटिंगबॉल की प्रतियोगिता के साथ समापन होगा। 

इस अवसर पर पीएंडआई जगदीश शर्मा, मनोहर गेलड़ा, विष्णु डांगी, शंकर गाडरी, दिनेश काकड़ा, गोपाल अहीर, गणपत पुरी, भैरू आलोद, विक्रम गुर्जर, सुरेश गुर्जर, नरेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह, पुष्कर अहीर, संदीप चौधरी, संजय पोखरना, शारीरिक शिक्षक अजय पाल, श्याम सिंह, शब्बीर मोहम्मद, कन्हैयालाल, ललित सोनी, शराफत मोहम्मद शेख, शाहनवाज खान सहित खेल प्रेमी व बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे। समापन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि व डेयरी के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को पुरूस्कृत किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE