नीमच। शहर के केंट थाने के सामने एक महिला ने गुरूवार देर शाम हाई वोल्टेज ड्रामा शुरु कर दीया। जिसको देख मुख्य मार्ग पर आने जाने वाले राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।
जानकारी अनुसार केंट थाने के बाहर महिला शांति देवी लोठ निवासी राजीव नगर नीमच, गुरुवार की शाम हाई वोल्टेज ड्रामा करती हुई दिखाई दी। लंबे समय तक महिला ने हाथ में डंडा लेकर ड्रामा किया। उसके बाद अचानक महिला ने पर्स से 500-500 रूपए के नोटो की एक गड्डी निकाली और हवा में उछाल दी जिससे पूरे मुख्य मार्ग पर नोट ही नोट उड़ने लगे। इस दौरान पुलिसकर्मी भी महिला को रोकती दिखी है। महिला का ड्रामा देख राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।
महिला ने कहा कि मेरा साल 4 साल पुराना केस कैंट थाने में चल रहा है फिर भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। पुलिस सिर्फ पैसे वालों की सुनती है गरीबों को कुछ भी नहीं समझा जाता है। साथ ही महिला ने कहा कि शिवराज सरकार ने भ्रष्टाचार फैला रखा है। महिला ने कहा कि बहनों तुम इतने काबिल बनो की शिवराज के ऊपर करोड़ों रुपए फेंक सको। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस बिना पैसे के काम नहीं करती।