नीमच। जिला पुलिसअधीक्षक अमित तोलानी के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे अवैध शराब धरपकड़ व कच्ची जहरीली शराब उत्पादन उपकरण नष्ट अभियान के तहत डीकेन चौकी प्रभारी शिवराजसिंह टीम ने दो अलग-अलग कार्यवाही कर प्रकरणों में 70 लीटर हाथभट्टी कच्ची शराब किमती 10500 रूपये की जप्त कि एवं 2500 लीटर लहान किमती 50 हजार की नष्ट की गई।
नशामुक्त भारत हेतू अर्न्तराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस 12 जून से 26 जून तक के अवसर पर नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो, भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा प्रदेश स्तर पर नशीली दवा आपूर्ति/मांग/नुकसान में कमी लाने हेतू दिनांक 12 जून 2023 से 26 जून 2023 तक जन जागृति से सम्बंधित नशामुक्त भारत पखवाडा चलाये जाने हेतू निर्देशित किया गया है।
उक्त अभियान के तारतम्य में जिला नीमच में प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 15 जून को पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी अति पुअ सुन्दरसिंह कनेश के दिशा निर्देशन में व एसडीओपी जावद रामतिलक मालवीय एवं थाना प्रभारी रतनगढ़ शिवकुमार यादव के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी डिकेन व टीम द्वारा नशा खोरों सौदागरों के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर डिकेन क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुरा में दबिश दी गई। मौके से आरोपी निर्मल पिता सरदार सिंह निवासी लक्ष्मीपुरा से 60 लीटर हाथभट्टी की कच्ची शराब, शौला पिता बिहारी बंजारा निवासी लक्ष्मीपुरा से हाथमट्टी की 10 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई तथा लहान 2500 लीटर किमती 50 हजार लहान को मौके पर नष्ट किया गया।
नशामुक्ति अभियान के तहत कुल 02 प्रकरण बनाए जाकर 70 लीटर अवैध कच्ची महुआ देशी शराब जप्त की जाकर 02 आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी डिकेन शिवराजसिंह, सउनि अर्पिता बोहरा, प्रआर 374 योगेन्द्रसिंह, आर 461 सोनेद्र, आर 448 अजय प्रताप, आर 108 रविन्द्र जाट आर 178 धर्मेन्द्र व सैनिक 126 विक्रमसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका सराहनीय रही है।