मन्दसौर। शहर के न्यायालय परिसर में अचानक हंगामा खड़ा हो गया। यहां एक पीड़ित परिवार ने आत्मदाह करने की कोशिश की। पीड़ित परिवार मंदसौर जिले के रेवास देवड़ा का रहने वाला है। मामला खेत पर जाने के रास्ते को लेकर है।
प्राप्त जानकारी अनुसार मन्दसौर जिले के गांव रेवास देवड़ा के निवासी राधेश्याम ने बताया कि उसके खेत पर जाने के रास्ते उसी के परिवार वालों ने बंद कर दिया है। जिसकी शिकायत उसने तहसीलदार, एसडीएम और कलेक्टर तक को की है। आवेदन देकर सभी जगह न्याय की गुहार लगाई। लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिला। आखरी उम्मीद लेकर न्यायालय पहुंचा। न्यायालय के चक्कर काट-काट भी थक गए। अब न्यायालय से भी उम्मीद छोड़ दी। हताश होकर आज पीड़ित परिवार ने मन्दसौर न्यायालय परिसर में आत्मदाह करने पर मजबूर हो गया और अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग के हवाले करने वाला ही था तभी कोर्ट परिसर में उपस्थित लोगों ने पीड़ित परिवार के ऊपर पानी डाला और पुलिस को सूचना कर मामले कि जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार को पुलिस अपने साथ थाने ले गई।
वही प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार का मुखिया दिव्यांग भी है। साथ ही दिव्यांग की 11 साल की पोती न बोल पति है और न सुन पाती है। पीड़ित परिवार जिसमे तीन महिला, दो पुरुष और दो बच्चे है। मौके पर मौजूद अभिभाषक गण व आमजन की तत्परता से पूरा परिवार बचा है। अगर समय पर माचिस नही छीनते तो पूरा परिवार आग के हवाले हो जाता।