मनासा। नशा मुक्त भारत के सपने को साकार करने हैतु अन्तर्राष्ट्रीय मद्यनिषेध दिवस 26 जून 2023 के अवसर पर भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा दिनांक 12 जून 2023 से 26 जून 2023 तक चलाये जा रहे नशे से आजादी पखवाडा के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही हैतु पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी सभी थाना प्रभारीयों को निर्देश किया गया था जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच, एसएस कनेष व एसडीओपी मनासा यसस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व में थाना मनासा पुलिस टीम द्वारा अवैध हाथ भटटी की कच्ची शराब का परिवहन करते दो युवक को गिरफ्तार किया गया।
थाना मनासा पुलिस को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि भाटखेडी नाका यात्री प्रतिक्षालय के सामने आमरोड मनासा पर दो युवक मोटर सायकल न एमपी 44 एमए 3174 पर दो केनो में 60 लीटर हाथ भटटी की कच्ची शराब लेकर जाने वाले है। सूचना पर थाना मनासा कि टीम द्वारा नाकाबंदी कर आरोपी विक्रम उर्फ राहुल पिता भेरूलाल गुर्जर उम्र 35 साल नि पिपलखेडी थाना बरखेडा जिला रतलाम
हाल मुकाम लसुडीया भाटी थाना सीतामउ व मोहन पिता जगदीश कुमावत उम्र 35 साल नि भालोट थाना नई आबादी को अवैध हाथ भटटी की कच्ची शराब का परिवहन करते हुए बाइक एमपी 44 एमए 3174 सहीत दो केनो में 60 लीटर हाथ भटटी की कच्ची शराब जप्त कर दोनो आरोपीयों को गिरफ्तार किया जाकर अपराध क्रं 247/16 जून 2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजिबध्द किया जाकर जाकर आरोपीयों को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम सउनि महेश गिरोटीया, सउनि प्रहलाद पंवार, आर लोकेश मालवीय, आर पंकज भलवारा, आर लोकेश चोधरी, आर श्यामसिंह, आर अनिल असवार का महत्वपुर्ण योगदान रहा है।