कसरावद। पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मवीरसिंह द्वारा शासन स्तर पर चलाये जा रहै विशेष अभियान मे नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की कार्यवाही करने हेतु एवं उन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में थाना कसरावद मे पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है ।
घटना की सुचना मुखबिर द्वारा मिली की गांगलेश्वर मन्दिर के पास बैडे पर कसरावद में सेवन्तीबाई पति सुभाष डावर ने अपने घर के पास बनी टापरी में काफी मात्रा में अवैध शराब बेचने के लिए लाकर रखी है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम का गठन कर मुखबिर के बताए स्थान पर सर्चिंग की गई जिसमे सेवन्तीबाई घर के बगल में बनी टापरी में गोदडी के नीचे कुछ समान रखा दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम द्वारा चेक करते 02 प्लास्टिक की बोरी दिखाई दी जिनको खोलने पर प्रत्येक बोरी में 12-12 प्लास्टिक की सफेद रंग की पन्नी में देशी हाथ भट्टी महुआ शराब भरी हुई जिसे प्लास्टिक की एक लीटर की बोटल से एक पन्नी को खोल कर नापा तो 2 लीटर 600 एमएल देशी हाथभट्टी महुआ शराब भरी होना पाया। कुल 24 प्लास्टीक की पन्नी में भरी देशी हाथभट्टी महुआ शराब 62 लीटर 400 एमएल मिली जो कुल किमती 8800 रुपए की होना पाया।
उक्त कार्यवाही में निरी. मंशाराम रोमड़े, उनि. अजयकुमार झा, उनि. अजय भाटिया, महेश मालवीय, सचिन परिहार, जितेन्द्र. सविता का विशेष सराहनीय योगदान रहा।