BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2023, 11:57 am
BIG NEWS : सीतामऊ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा माफियाओं पर की कार्यवाई, आरोपी दिलखुश बावरी और जगदीश बावरी के कब्जे वाली मोटर सायकल से जप्त, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अवैध मादक पदार्थ का परिवहन/भंडारण एवं विक्रय पर रोकथाम करने हेतु एवं ऐसे व्यक्तियो के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे जो दिनांक 15 जून 2023 को मूखबिर सूचना पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ महेन्द्र तारणेकर के नेतृत्व मे थाना प्रभारी सीतामऊ निरी दिनेश प्रजापति के द्वारा थाना सीतामऊ पर पदस्थ कार्य सउनि रूपसिंह झाला को पुलिस बल के साथ आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशीत किया गया तथा कार्यवाही करते हुऐ गठित टीम द्वारा आरोपी दिलखुश पिता गोवर्धन बावरी उम्र 22 साल निवासी ग्राम सोकड़ी थाना पिपलिया मण्डी व जगदीश पिता नाहरसिंह बावरी उम्र 26 साल निवासी ग्राम उमरीया थाना पिपलियामण्डी के कब्जे वाली बजाज सीटी 100 मोटर सायकल क्रमांक एमपी 14 बीसी 1300 पर रखे काले रंग के दो बेगो मे भरा 60 किलोग्राम पीसा डोडाचुरा को जप्त किया गया।  

गठीत टीम के द्वारा मूखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुऐ हनुमान मन्दिर के पास सालरिया फंटा से आरोपी दिलखुश पिता गोवर्धन बावरी उम्र 22 साल निवासी ग्राम सोकड़ी थाना पिपलियामण्डी व जगदीश पिता नाहरसिंह बावरी उम्र 26 साल निवासी ग्राम उमरीया थाना पिपलियामण्डी कब्जे वाली बजाज सीटी 100 मोटर सायकल क्रमांक एमपी 14 बीसी 1300 पर रखे काले रंग के दो बेगो मे भरा 60 किलोग्राम पीसा डोडाचुरा को जप्त किया गया व आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया व आरोपीयो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 308/23 धारा 8/15  एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपीयो से डोडाचुरा के स्त्रोत के संबंध मे पुछताछ जारी है । 

जप्त मशरुका-    60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ पीसा हुआ डोडाचुरा किमती 90,000 रुपये। एक बजाज सीटी 100 मोटर सायकल एमपी 14 बीसी 1300 किमती 50,000 रुपये। 

उक्त कार्यवाई में निरीक्षक दिनेश प्रजापति, कार्य सउनि रुपसिंह झाला, सउनि ओ एस ठाकुर, कार्य प्रआर 192 संजीव त्रिवेदी, कार्य प्रआर 81 सुमित यादव, आऱक्षक 461 भारतसिंह, आऱक्षक 828 जितेन्द्र राठोर, आऱक्षक 905 गजेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE