BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2023, 12:42 pm
BIG REPORT : ग्राहक बनकर आये दो लोगो ने व्यापारी से एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला आया सामने, नकली डीडी से हरियाणा में निकाली राशि, पड़े खबर

Share On:-

उज्जैन | पास बड़नगर में ड्रायफ्रूट के व्यापारी से एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। व्यापारी की दुकान पर ग्राहक बनकर आये दो लोगो ने नया व्यापार शुरू करवाने के नाम से उसे झांसे में लिया और बैंक से बनी एक करोड़ रुपए की डीडी की फोटो कॉपी से हरियाणा में राशि का भुगतान कर लिया गया।
बड़नगर के लोहाना रोड पर अग्रवाल ड्रायफ्रूट के नाम से व्यापार संचालित करने वाले पल्लव पिता सीताराम अग्रवाल की दुकान पर बड़नगर निवासी आकाश गोसर और विजय ड्रायफ्रूट लेने आते रहते थे। दोनों ने पल्लव को नए बिजनेस तेल घी और मिल्क पावडर का झांसा दिया। दोनों ने RAJIV FOOD CORPORATION के नाम पर एक करोड़ रुपए की डीडी बनाकर देने को कहा। व्यापारी ने अपनी फर्म का करंट खाता अग्रवाल ऐजेन्सी के नाम से HDFC बैंक बड़नगर के खाता नम्बर 50200021054232 से उक्त खाते से एक करोड़ की राशि का डीडी RAJIV FOOD CORPORATION के नाम से बैंक से बनवाई थी। उक्त कम्पनी को सम्पर्क करवाने में आकाश गोसर विजय के माध्यम से व्यापार की चर्चा हुई थी। जिसमें इनके चेक करने के लिए इनके साथी रोहित झा से सम्पर्क करके डीडी की फोटोकॉपी का फोटो वाट्सअप किया था। जिसके बाद डीडी को केंसल कराने गए तो पता चला कि डीडी हरियाणा में केश हो गई है।
पल्लव ने आरोप लगाया कि 9 जून को HDFC Bank Branch Barnagar खाता नम्बर 50200021054232 से डीडी बनवाई थी। जिसका DD No: 000737 था। उक्त डीडी को 14 जून को बैंक में केन्सील करवाने गये तब बैंक मेनेजर राजेश गोस्वामी ने हमें जानकारी दी कि हम यह डीडी केन्सल नहीं कर सकते, डीडी का भुगतान RAJIV FOOD CORPORATION अम्बाला में हो चुका है। जब कि ओरिजनल डीडी हमारे पास ही है। बावजूद इसके HDFC Bank डीडी को केश कर दिया गया।
नकली डीडी से 1 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामले में बड़नगर थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि जांच की जा रही है बैंक के अधिकारियों से भी चर्चा की गई है साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि हरियाणा की आईसीआईसीआई बैंक से एक करोड़ निकाला गया। इधर बैंक का कहना है कि जल्दी व्यापारी को उसका पैसा खाते में प्राप्त हो जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE