BREAKING NEWS
KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : यूरिया संकट से परेशान किसानों का अनोखा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा पुलिस का बड़ा धमाका,.. <<     मंदसौर में 10 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त, दो.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर जिले में जहरीले मेहमान.. <<     REPORT : मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की.. <<     KHABAR : ​बिगड़ैल और अनाथ बाघ-तेंदुओं की पाठशाला.. <<     BIG NEWS : मंडी शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     KHABAR : छठवीं बटालियन में पदस्थ दो पुलिसकर्मी की.. <<     KHABAR : सरकारी मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की.. <<     KHABAR : 1.80 लाख जमा नहीं कराए तो खाली करना होंगे.. <<     दतिया उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 71.44% मतदान के.. <<     बड़वानी पीजी कॉलेज में ई-लर्निंग सेंटर और.. <<     खरगोन पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान सफल,.. <<     KHABAR : विजयनगर की छोटी तलैया बनी आमजन की परेशानी.. <<     NEWS : राजस्थान के सभी हज आवेदकों का चयन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2023, 2:33 pm
BIG NEWS : जिले का गाँव अकलौनी और शिक्षक के बेटे का फलदान उत्सव, जब खुशियों के बीच अचानक चली गोलिया तो मच गई अफरा तफरी, घटना में एक व्यक्ति की हुई मौत, पढ़े खबर

Share On:-

भिंड | गोरमी थाना अंतर्गत अकलौनी गांव में लगुन फलदान उत्सव के दौरान जमकर गोलियां चली। हर्ष फायर की इस घटना में 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई वहीं 14 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। लगुन फलदान उत्सव में फायरिंग करने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
गोरमी थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह सेंगर के मुताबिक अकलौनी गांव में सरकारी शिक्षक रमाकांत शर्मा के छोटे बेटे अभिषेक शर्मा का फलदान उत्सव कार्यक्रम शुक्रवार की रात्रि गांव में ही चल रहा था। रात्रि करीब 12:00 बजे लगुन फलदान उत्सव के दौरान कार्यक्रम में शामिल होने आए कुछ हथियारबंद युवकों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। हर्ष फायरिंग की घटना के दौरान लगुन फलदान में शामिल होने आए रामशरण शर्मा निवासी मोहनपुरा के चेहरे में गोली लगी। वहीं कार्यक्रम में शामिल होने आए 14 वर्षीय हर्ष शर्मा निवासी देवरी मेहगांव के जांघ में गोली लगी। घटना के बाद दोनों घायलों को प्राथमिक समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां से उचित उपचार के लिए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया। उपचार शुरू होने से पहले ही रामशरण शर्मा में दम तोड़ दिया वही हर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह घटना की जानकारी मिलते ही गोरमी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य को जुटाया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों से बातचीत की। वही लगुन फलदान कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों से भी बातचीत कर बयान दर्ज किए। पुलिस ने मृतक की बॉडी का पीएम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हर्ष फायर करके घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। फिलवक्त पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE