BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2023, 2:34 pm
BIG NEWS : रिटायर्ड पुलिसकर्मी और 11 साल की नाबालिक, जब घर मिली अकेली तो चाय के बहाने ले गया किचन में, फिर दिया इस काली करतूत को अंजाम, जब पीड़िता ने सुनाई पडोसी को कहानी तो उड़ गए सबके होश, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

इंदौर | मकान मालिक के द्वारा किराएदार की 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने पुलिस ने छापा मारा लेकिन वो फरार हो गया। मकान मालिक की तलाश की जा रही है। आरोपी रिटायर पुलिसकर्मी है। क्राइम ब्रांच में एसआइ रहने के साथ ही बाद में उसकी पोस्टिंग ट्रैफिक डिपार्टमेंट में हो गई थी।
विजय नगर थाना पुलिस के मुताबिक 11 साल की बच्ची दोपहर में अपनी पांच साल की बहन के साथ घर पर थी। इस दौरान मकान मालिक नाथूराम घर आया और चाय बनवाने के बहाने उसे किचन में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ ज्यादती की और फरार हो गया। इसके बाद बच्ची रोती हुई पड़ोसी के पास पहुंची और उन्हें घटना की जानकारी दी। पड़ोसी ने मां को फोन कर घटना बताई। फिर पिता को फोन कर सूचना दी गई। शनिवार रात माता-पिता बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच की तो घटनाक्रम सही पाया गया।
पुलिस ने आरोपी मकान मालिक पर दुष्कर्म की धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया। आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने उसकी तलाश में छापा मारा लेकिन वो फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की टीम लगी है।
बच्ची के पिता ट्रेवलिंग का काम करते हैं। मां पहले पार्लर का काम करती थी। फिलहाल काम छोड़ दिया था और वो घर पर ही रहती थी लेकिन घटना के साथ वो अपनी दो अन्य बच्चियों के साथ बाहर गई हुई थी। घर पर सिर्फ पीड़िता और उसकी एक छोटी बहन ही थी। इसी का फायदा आरोपी मकान मालिक ने उठाया। मामले में पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE