BREAKING NEWS
KHABAR : यूरिया संकट से परेशान किसानों का अनोखा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा पुलिस का बड़ा धमाका,.. <<     मंदसौर में 10 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त, दो.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर जिले में जहरीले मेहमान.. <<     REPORT : मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की.. <<     KHABAR : ​बिगड़ैल और अनाथ बाघ-तेंदुओं की पाठशाला.. <<     BIG NEWS : मंडी शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     KHABAR : छठवीं बटालियन में पदस्थ दो पुलिसकर्मी की.. <<     KHABAR : सरकारी मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की.. <<     KHABAR : 1.80 लाख जमा नहीं कराए तो खाली करना होंगे.. <<     दतिया उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 71.44% मतदान के.. <<     बड़वानी पीजी कॉलेज में ई-लर्निंग सेंटर और.. <<     खरगोन पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान सफल,.. <<     KHABAR : विजयनगर की छोटी तलैया बनी आमजन की परेशानी.. <<     NEWS : राजस्थान के सभी हज आवेदकों का चयन,.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के प्रयास रंग.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2023, 4:39 pm
BIG NEWS : चम्बल नदी और प्रेमी युगल शिवानी-राधेश्याम, जैसे ही युवती के परिजनों को लगी बेटी के इस कारनामे की भनक तो उठाया खौफनाक कदम, अब एसडीआरएफ की टीम लगा रही पानी में गोते, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े देवेंद्र सिंह राजपूत खबर  

Share On:-

मुरैना। जिले के अंबाह थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक प्रेमी जोड़े की हत्या कर नदी में फेंक दिया गया। इस ऑनर किलिंग के मामले को पुलिस ने 15 दिन के बाद खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार लड़की के पिता ने लड़की और उसके प्रेमी की हत्या कर उसे नदी में बहाने की बात स्वीकार की है जिसे लेकर एसडीआरएफ की टीम के द्वारा शवों की बरामदगी के लिए सर्चिंग कराई जा रही है। 

युवती शिवानी तोमर और उसका प्रेमी राधेश्याम तोमर 3 जून से लापता थे। परिजन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवक के परिवारवालों के आशंका जताने के बाद पुलिस ने युवती के परिजन से पूछताछ की। शनिवार को उन्होंने हत्या करना स्वीकार कर लिया। रविवार को पुलिस चंबल नदी के रेह घाट पर पहुंची। फिलहाल, एसडीआरएफ की टीम चंबल नदी में शवों को तलाशने में जुटी है।

एसडीओपी अंबाह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के रतन बसई गांव की निवासी राजपाल तोमर ने 3 जून को अपनी बेटी के गुम होने की सूचना दर्ज कराई तो 4 जून 23 को बल्लूपुरा गांव निवासी युवक ने अपने बेटे की गुमशुदगी की सूचना थाने में दी। दोनों के हमउम्र होने की कारण पुलिस को संदेह हुआ और लड़का एवं लड़की के कॉल डिटेल्स तथा सीडीआर खंगाले गए तो दोनों के प्रेमी होने के संकेत मिले जिस पर बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने लड़की के पिता राजपाल तोमर से पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि उसके द्वारा अपनी बेटी और उसके प्रेमी युवक गांव बल्लूपुरा निवासी लड़के की हत्या कर नदी में फेंक दिया। लड़की के पिता राजपाल तोमर द्वारा पुलिस को पूछताछ में दी जानकारी के आधार पर आज अंबाह थाना पुलिस एसडीआरएफ टीम के सहयोग से चंबल नदी में प्रेमी युगल के शव तलाशने में लगी हुई है ताकि आगे की कार्रवाई की जाए। 

प्रेमी युगल की हत्या से पूरे जिले में ही नहीं अंचल में सनसनी फैल गई है और इस ऑनर किलिंग के मामले को लेकर पुलिस प्रशासन काफी चिंतित और गंभीर है अब देखना यह है कि शवो की बरामती कब तक होती है और इसमें पुलिस की जांच पड़ताल के आधार पर इस ऑनर किलिंग की घटना को अंजाम देने के मामले में और कितने लोग शामिल हैं । दरअसल लड़का और लड़की दोनों ही सजातीय एवं तोमर बिरादरी के हैं इसलिए भी समाज को यह प्रेम संबंध स्वीकार नहीं होने की बात सामने आ रही है और यही ऑनर किलिंग का एक बड़ा कारण हो सकता है फिलहाल पुलिस ज्यादा कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है । 

युवती शिवानी तोमर और उसका प्रेमी राधेश्याम तोमर 3 जून से लापता थे। परिजन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवक के परिवारवालों के आशंका जताने के बाद पुलिस ने युवती के परिजन से पूछताछ की। शनिवार को उन्होंने हत्या करना स्वीकार कर लिया। रविवार को पुलिस चंबल नदी के रेह घाट पर पहुंची। फिलहाल, एसडीआरएफ की टीम चंबल नदी में शवों को तलाशने में जुटी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE