BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा.. <<     कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<     KHABAR : दीपावली की चमक में फीकी पड़ रही माटी.. <<     KHABAR : ऐतिहासिक धर्मराजेश्वर में कल सजेगा.. <<     KHABAR : बड़वानी में एसआईआर के विरोध में छात्रों का.. <<     पाडल्या खुर्द में वन विभाग की जमीन पर चला.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2023, 12:20 pm
KHABAR : तीस दिवसीय खेलकूद समर कैंप का समापन, नगर परिषद अध्यक्ष बोले विद्यार्थी जीवन में खेलों का महत्व अधिक, होता है शारीरिक व मानसिक विकास, पढे़ खबर 

Share On:-

डबरा। विद्यार्थी जीवन में खेलों का महत्व अधिक है ऐसे आयोजनों में भाग लेने से शारीरिक विकास होता है, वहीं मानसिक वृद्धि भी होता है। यह विचार नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने तीस दिवसीय खेलकूद समर कैंप के समापन अवसर पर व्यक्त किए।


सोमवार को खेल युवा कल्याण विभाग के तीस दिवसीय खेलकूद समर कैंप का समापन कार्यक्रम सियाराम भवन पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, प्रतिस्पर्धा, परिश्रम की भावना भी उत्पन्न होती है, जो बच्चों को अपने जीवन के लक्ष्य को हासिल करने में सार्थक सिद्ध होती है।


उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में गंभीरता व अनुशासन का होना जरूरी है। पढ़ाई के समय में सिर्फ पढ़ाई करें, इधर-उधर न भटकें। लक्ष्य निर्धारण कर पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित करें। ऐसा करने वाले छात्र जीवन में जरूर सफल होंगे। इस मौके पर खेल युवा कल्याण विभाग की ब्लॉक समन्वयक सीमा दुबे ने समर कैंप की विस्तृत जानकारी दी। उसके बाद में सभी छात्रों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।


बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि पार्षद रघुवीर सिंह यादव, खेल युवा कल्याण विभाग ब्लॉक समन्वयक सीमा दुबे थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE