BREAKING NEWS
KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 5 हजार का.. <<     KHABAR : जन्मदिन की खुशी में समाज के नाम सहयोग,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2023, 5:59 pm
KHABAR : हैदराबाद में आयोजित होने वाली 76वीं सीनियर नेशनल तैराकी स्पर्धा में नीमच के सिद्धांत सिंह जादोन एवं नीलेश घावरी का चयन, प्रदेश के 12 तैराक लेंगे प्रतियोगिता में भाग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। तैराकी क्षेत्र में नीमच के खिलाड़ी देश व प्रदेश में हो रही राष्ट्रीय स्पधाओं मंे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रहे है। इसी क्रम में  आगामी 2 से 5 जुलाई तक हैदराबाद में होने वाली 76वीं नेशनल तैराकी प्रतियोगिता में मप्र से 12 तैराक भाग लेंगे। इसमें नीमच से सिद्धांतसिंह जादोन व नीलेश घावरी का भी चयन हुआ।
नीमच जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी ने बताया कि गत 1 से 4 जून तक नीमच शहर में स्थित नपा के स्वीमिंगपुल में हुई 51वीं स्टेट चौम्पियनशिप के दौरान सिद्धांतसिंह जादोन एवं नीलेश घावरी के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार व सीनियर में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर दोनों का चयन हुआ है। जिन्हें मप्र की टीम में शामिल किया है। जिला तैराकी संघ को उम्मीद हैं कि दोनों तैराक हैदराबाद में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नीमच का नाम रोशन करेंगे। नीमच जिला तैराकी संघ की ओर से जिलाध्यक्ष अशोक मोदी, सचिव तरूण ओझा, शरद जैन, दिलीप डूंगरवाल, प्रकाश मंडवारिया, मेंटर प्रभु मूलचंदानी, राकेश कोठारी, शरद पाटीदार, रामगोपाल मोदी, गोतम पटोदी, अनिल सुराना, मुकेश चतुर्वेदी आदि ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE