BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच में सामाजिक एकता और भाईचारे की अनूठी.. <<     BIG UPDATE: नीमच में इंसानियत और भाईचारे की मिसाल, 7.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा.. <<     कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<     KHABAR : दीपावली की चमक में फीकी पड़ रही माटी.. <<     KHABAR : ऐतिहासिक धर्मराजेश्वर में कल सजेगा.. <<     KHABAR : बड़वानी में एसआईआर के विरोध में छात्रों का.. <<     पाडल्या खुर्द में वन विभाग की जमीन पर चला.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2023, 3:50 pm
BIG NEWS : नीमच के तैराको की एक और उड़ान, पृथ्वी, प्रथा, विकास व रुद्रांशी हुए दिल्ली रवाना, खेलप्रेमियों ने दी बधाई, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। भारत की पहली महिला ओलंपिक पदक विजेता, पद्म श्री के कर्णम मल्लेश्वरी के नेतृत्व में देश के पहले स्पोर्ट्स स्कूल मे नीमच के बेहतरीन तैराक रुद्रांशी संजय गेहलोत, विकास देवचन्द जाटव, प्रथा गजेंद्र हरोड़, पृथ्वीराज् सिंह गजेंद्र हरोड़ ने जयपुर मे धमाकेदार प्रदर्शन के आधार पर 1 व 2 जुलाई सेकण्ड राउंड हेतु चयन हुआ। यदि यह प्रक्रिया से भी चयन हो जाता है तो नीमच के यह तैराक देश की राजधानी मे देश के पहले स्पोर्ट्स स्कूल का होंगे हिस्सा जहाँ रहने, खाने से लेकर स्कूल और स्पोर्ट्स दिल्ली सरकार की ओर से किया जायेगा।

तैराकी मेंटर प्रभु मूलचंदानी ने बताया देश के हर राज्य से आये खिलाड़ियों के बिच नीमच के तैराको ने शानदार प्रदर्शन देखने योग्य था। मूलचंदानी ने बताया कि ठंड मे जब पूल बंद रहता है उस दौरान इन तैराको का फिटनेस वर्कआउट शहर मे चर्चा का विषय रहता है यही कारण है जयपुर मे हुए फस्ट फिटनेस टेस्ट मे नीमच के इन चेम्पियंस ने रनिंग, सिटअप हो या पुशअप या अन्य फिटनेस टेस्ट सबमे सबसे आगे नजर आये। इन चारो के अलावा सीनियर नेशनल के लिए सीधान्त गोपाल सिंह जादोंन एवं नीलेश अनिल घावरी भी हैदराबाद के लिए रवाना हुए। जहाँ जूनियर वर्ल्ड चेम्पियनशिप एवं नेशनल गेम्स के लिए ट्रायल देंगे। 
तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी ने बताया कामनवेल्थ, वर्ल्ड जूनियर चेंपियनशिप और नेशनल गेम्स जो चार साल मे एक बार होता है उसमे नीमच के खिलाड़ीयो का ट्रायल हेतु चयन भी नीमच को गौरान्वित करता है।
नीमच नपा अध्यक्ष स्वाती चोपड़ा ने बताया कि एक दिन फिर नीमच की टीम  अन्तर्राष्ट्रीय टीम का हिस्सा होगी। नपा हमेशा खिलाड़ियों के हित मे है और नपा खिलाड़ियों को हर संभव मदद करेंगी। स्विमफ्लाय् स्पोर्ट्स क्लब, फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया नीमच, अंडर वाटर स्पोर्ट्स एवं नपा पूल स्टाफ ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाए दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE