BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2023, 3:43 pm
BIG NEWS : ससुर-जेठ और 25 साल की विवाहिता, जब चोरी के झूठे इल्जाम में फंसाने की धमकी देकर किया ये घिनोना काम तो सहम उठी पीड़िता, फिर जैसे ही पति को सुनाई दर्द की ये दास्तां तो मिला ये शर्मनाक जवाब, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर       

Share On:-

इंदौर। राजेंद्र नगर इलाके में सुसराल वालों ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। ससुर ने बहू पर चोरी का आरोप लगाकर बलात्कार किया। वहीं जेठ ने उसे हवस का शिकार बना लिया। जब पति को बात बताई तो उसने भी धमकाया। परेशान होकर महिला ने जहर खाकर जान देने की कोशिश भी की।
थाना राजेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक शोषण और प्रताडऩा की यह घटना 25 वर्षीय विवाहिता के साथ उसके ससुराल में हुई। किसी तरह पीडि़ता ने अपने परिजन की मदद से पुलिस की शरण ली। पुलिस ने आरोपी ससुर, जेठ और पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि घटना 2 सितंबर 2022 की है। आरोपी ससुर की पत्नी का स्वर्गवास हो चुका था। इसके बाद ससुर ने पीडिता पर बुरी नजर रखनी शुरू कर दी। इसके बाद साजिश रची और ससुर ने उस पर रकम चोरी का आरोप लगाया। फिर थाने पर रिपोर्ट लिखाने की धमकी दी। इस कारण वह बुरी तरह से डर गई। इसी का फायदा उठाकर ससुर ने उसके साथ बलात्कार किया। पीडि़ता ने बताया कि जब उसने इस घटना के बारे में अपने जेठ को बताया तो उसने भी डरा धमकाकर बलात्कार किया।
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि जब उसने ससुर और जेठ की शर्मनाक करतूत के बारे में अपने पति से बताया तो पति ने भी मदद नहीं की और उल्टे उसे ही डराया धमकाया और बोला कि इस मकान में रहना है, तो मेरे पिता और भाई दोनों को संतुष्ट करना होगा। इसके बाद ससुर और जेठ उसके साथ लगातार बलात्कार करते रहे। इस पर परेशान होकर उसने जहर खा लिया था। उसका इलाज अस्पताल में कराया, लेकिन उपचार के बाद ठीक होने पर घर लौटी तो आरोपियों ने फिर से उसके साथ बलात्कार करना शुरू कर दिया और बोले यह बात किसी को बताई तो तुझे जान से खत्म कर देंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE