BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2023, 5:58 pm
BIG NEWS : रतलाम पुलिस की बड़ी कार्यवाई, ख़ुफ़िया सूचना पर आरोपी को अवैध मादक पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार, पढ़े पवन धाकड की खबर 

Share On:-

रतलाम। पुलिस अधीक्षक रतलाम सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों तथा बीट प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन से जुड़े संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी रखकर आसूचना प्राप्त करने और उनकी संलिप्तता पाए जानें पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम हेमंत चौहान के मार्गदर्शन में माणक चौक थाना प्रभारी अनुराग यादव के नेतृत्व में थाना माणक चौक की टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन में संलिप्त संदिग्ध लोगों की जानकारी प्राप्त करने हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 07 जुलाई 2023 को टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति अपने बैग में डोडाचूरा छुपाकर हरथली तरफ से रतलाम आने वाला है, यदि तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा जाए तो सफलता मिल सकती है। सूचना विश्वसनीय होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर टीम द्वारा घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम जितेंद्र पिता दिलीप मोतियानी बताया। उक्त व्यक्ति की वैधानिक तलाशी लेने पर उसकी थैली में 2 किलो 340 ग्राम डोडाचूरा मिला, जिसे विधिवत जब्त कर थाना माणक चौक पर अपराध क्रमांक 343/23 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी से उक्त अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत के बारे में पूछने पर उक्त अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा उसके परिचित यासिर बेलिम उर बाजा निवासी कलाईगर रोड रतलाम से लाना बताया। जिसके संबंध में जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

आरोपी-
1. जितेंद्र पिता दिलीप मोतियानी निवासी राम नगर रतलाम
2. यासिर बेलिम राजा निवासी कलाईगर रोड रतलाम

जप्त मादक पदार्थ-
अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा वजन 2 किलो 340 ग्राम (कीमती 3000 रूपये)

सराहनीय भूमिका-
थाना प्रभारी माणक चौक उनि अनुराग यादव, एएसआई शिवनाथ सिंह, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक नरेन्द्र सिंह चावड़ा, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक तेज सिंह जगावत, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक नारायण सिंह, आरक्षक संदीप सिंह भादोरिया, आर  रणवीर भदोरिया, आर चन्द्र शेखर आदि का सराहनीय योगदान रहा।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE