BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2023, 5:52 pm
BIG NEWS : काली अँधेरी रात और प्रेमी युगल नीतू-राधिका, जब युवक के बुलाने पर मिलने पहुंची युवती तो..., फिर जैसे ही चली गोलियां तो पिता ने लगाई दौड़, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर       

Share On:-

अशोकनगर। शहर में एक युवक ने 19 साल की प्रेमिका को गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद युवक ने लड़की के पिता को फोन कर इसकी जानकारी दी और खुद पर फायर कर लिया। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत बता दिया। युवक गंभीर है, उसे भोपाल रेफर किया गया है। मामला नईसराय थाना क्षेत्र के पचबावड़ी गांव का है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम नीतू रघुवंशी है और वह शिवपुरी जिले के विनेका गांव का रहने वाला है। उसके मामा का घर पचबावड़ी में है। यहां आने-जाने के दौरान राधिका रघुवंशी से उसके प्रेम संबंध बन गए। कुछ दिन पहले दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसे सुलझाने नीतू ने राधिका को शनिवार रात मंदिर में बुलाया। राधिका रात करीब एक बजे यहां पहुंची। बातचीत बढ़ी तो दोनों बहस करने लगे। इस बीच नीतू ने राधिका के सीने में गोली मार दी। इसके बाद राधिका के पिता भास्कर रघुवंशी को फोन कर घटना की जानकारी दी। भास्कर ने पुलिस को फोन लगाया और परिजन के साथ मौके पर पहुंचे। जब पुलिस राधिका को लेकर अस्पताल जा रही थी, इसी दौरान नीतू ने भास्कर को दोबारा फोन किया। नीतू ने बताया कि मंदिर से कुछ दूर हैंडपंप के पास उसने खुद के सीने में गोली मार ली है।
राधिका के पिता भास्कर ने बताया बेटी ने इसी साल 12वीं क्लास पास की थी। एक दिन पहले ही उसने गुना के कॉलेज में एडमिशन लिया था। शनिवार रात खाना खाने के बाद हम सभी सो गए। राधिका की दादी और मां उसके पास ही सोई थीं। रात करीब 12 बजे जब दादी की नींद खुली तो राधिका बिस्तर पर नहीं थी। कुछ देर तक जब वह नहीं आई तो हम उसे तलाश करने लगे। इसी दौरान नीतू ने फोन कर गोली मारने की बात बताई। नीतू कुछ दिनों से गांव में काफी आने-जाने लगा था। उसने हमारे घर से कुछ दूर लड़कों के साथ बैठने का ठिकाना बना लिया था। दो दिन पहले वह उन्हें लड़की से फोन पर बात करने की रिकॉर्डिंग सुना रहा था। राधिका से उसकी बात होती थी या नहीं, परिवार में इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
राधिका के परिजन का कहना है कि नीतू आपराधिक प्रवृत्ति का था। एक दिन पहले वह कुछ लड़कों के साथ हाथ में पिस्टल लिए घूम रहा था। इस दौरान उसने एक बार फायर भी किया था।
नई सराय थाना प्रभारी सुरेश चंद्र नागर ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। घटना रात 1 से 1.30 बजे के बीच की है। लड़की के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE