छतरपुर। डीआईजी ललित शाक्यवार एसपी अमित सांघी निर्देशन में एवं एडिशनल एसपी विक्रम सिंह एवं सीएसपी लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में सिविल लाइन पुलिस ने कार्यवाही करते हुए डकैती योजना बनाते हुए 5 आरोपियों को धर दबोचा आरोपियों के पास अवेध कट्टा और कारतूस भी बरामद किया गया जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू और उनकी 3 टीमों ने कार्यवाही करते हुए माडल स्कूल के पीछे पहाड़ियां पर छापामार कार्यवाही की और 5 आरोपियों को गिरफतार किया थाना प्रभारी कमलेश साहू ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर छापामार कार्यवाही करते हुए माडल स्कूल की पहाड़ियां से 5 आरोपियों को गिरफतार किया गया है जिनमें आरोपी मोनू खान उर्फ मोनू पायलट से एक 12 बोर का देशी कट्टा दो जिंदा कारतूस बरामद किए वहीं दूसरे आरोपी मिन्टू उर्फ़ सिराज खान से एक 315 बोर का देशी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस, वहीं तीसरे आरोपी से सरफराज उर्फ़ लहसुन से 315 बोर का अवैध कट्टा कारतूस बरामद किया गया वहीं चौथे आरोपी शेख शादाब के कब्जे से 1 लोहे का धारदार छुरा एवं आरोपी दीपक गुप्ता के कब्जे से एक लोहे का धारदार छुरा बरामद किया गया इसके साथ साथ लोहे का पेचकस एवं लोहे की हथौडी और लोहे की सरिया भी आरोपियों के कब्जे से बरामद की गई आरोपी जफ्फू गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं जो कि एक बड़ी डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किए गए।