BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2023, 6:48 pm
BIG REPORT : महाकाल मंदिर दर्शन करने आई महिला और और ट्रेन का सफर, जैसे ही इस गेंग का हुआ सामना, तो मोके पर मची चीख पुखार, सुचना मिलते ही पहुंची जीआरपी पुलिस, पढ़े खबर  

Share On:-

उज्जैन | जीआरपी को स्टेशन पर यात्रियों के कीमती जेवरात चुराने वाली गेंग को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है। दो महिला और पुरुष ने मिलकर महाकाल मंदिर दर्शन करने आई महिला यात्री से डेढ़ लाख रुपए की चेन चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था।

यात्रियों की सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए ट्रेन या रेलवे स्टेशन परिसर से यात्रियों के सामानों की चोरी की रोकथाम के लिए टीम गठित टीम की गई थी। जिस पर टीम ने काम किया और सतर्कता एवं सजगता के कारण रेलवे सुरक्षा बल उज्जैन टीम को चोरी करने वाली शातिर गैंग को दबोचने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल 08 जुलाई को फरीदाबाद की रहने वाली महिला कमेलश रानी महाकाल मंदिर दर्शन के लिए आई थी। 9 जुलाई को फ़रीदाबाद जाने के लिए वो इंटरसिटी एक्सप्रेस गाडी 12415 के बी 3 कोच में चढ़ रही थी इस दौरान भीड़ अधिक होने की वजह से पता नहीं चला और उनकी डेढ़ लाख रुपए की चेन चोरी हो गई थी। मामले में जीआरपी ने खोजबीन की तो सीसीटीवी में तीन संदिग्ध दिखे पर उन्हें पकड़ा तो पता चला की पूरी गेंग बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। मामले में आरोपी हरियाणा निवासी राहुल बावरिया,महिला शानू और सुनीता को गिरफ्तार कर उनके पास से 1 लाख 32 हजार रुपए की चेन बरामद की है।

गेंग बनाकर वारदात को अंजाम देते थे --

जीआरपी टीआई आर बी एस कुशवाह ने बताया की कीमती सामान की चोरी का गोरख धंधा गेंग बनाकर किया जा रहा था जिसमे एक पुरुष और दो महिला शामिल थी। ये लोग ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री को घेर लेते और महिला साडी उलझाकर यात्री का सामान चोरी कर ले जाते थे। फ़िलहाल तीनो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE