BREAKING NEWS
KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2023, 3:51 pm
BIG NEWS : पहले शादी समारोह में की युवक ने मुलाकात, फिर कुछ दिन बाद पहुंचा महिला के घर, जैसे ही पति निकला घर से बाहर तो युवक ने दिया इस काली करतूत को अंजाम, जब अश्लील वीडियो के दम पर की ज्यादती तो 29 साल की पीड़िता पहुंची थाने, पढ़े खबर       

Share On:-

भोपाल। कोलार इलाके में रहने वाली महिला के साथ एक रिश्तेदार ने ज्यादती की। आरोपी ने महिला का एक अश्लील वीडियो बना लिया था। जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह दो साल तक पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाता रहा। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। पहली बार ज्यादती के वक्त महिला के घर में ही थी। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय महिला कोलार इलाके में रहती है। लोकेश नाम का युवक उसका दूर का रिश्तेदार है। शादी के बाद से दोनों के बीच कभी-कभार बात होती रहती थी। दो साल पहले महिला अपने एक रिश्तेदार की शादी में गई थी। यहां पर लोकेश भी आया था। यहां पर महिला से उसकी हुई बातचीत हुई। इस दौरान युवक ने महिला के पति से महिला का मोबाइल नंबर ले लिया। कुछ दिन बाद ही युवक महिला के घर पहुंच गया। चूंकि रिश्तेदार था इसलिए वह रात में घर में ही रुक गया। अगले दिन सुबह पति अपने काम पर चला गया जबकि युवक घर पर ही रुका रहा। दोपहर के समय युवक ने महिला से कहा कि मैं तुम्हें पसंद करता हूं। महिला ने ऐसी बातें करने से मना किया तो युवक ने डरा-धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया। ज्यादती करने के दौरान उसने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया तथा फोटो भी ले लिए। इसके बाद उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। वह अक्सर ही महिला के घर आता था तथा उसका शारीरिक शोषण करता रहा। युवक की ब्लेकमेलिंग से परेशान होकर महिला ने पति को पूरी बात बताई तथा थाने में जाकर शिकायत कर दी। पुलिस ने लोकेश के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE