BREAKING NEWS
KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2023, 11:55 am
REPORT : शहर की अरिहंत कालोनी और चोरों का आतंक, जब परिवार के लोग बाहर गए तो सुना माकन देख, लाखो का सामान ले उड़े बदमाश, पढ़े खबर  

Share On:-

जावरा | अरिहंत कालोनी में स्थित एक घर में लाखों की चोरी हो गई परिवार के सभी लोग बाहर गए हुए थे और चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर पुरे घर में हाथ साफ किया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार नकदी व आभूषण सहित 10 लाख की चोरी हुई हैं। औद्योगिक पुलिस थाना क्षेत्र में दो दिनों के भीतर ही ये दूसरी घटना सामने आई हैं। चोरों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बन गया हैं

घटना अरिहंत कालोनी निवासी पूर्व पशु चिकित्सक 
डॉ राजेंद्र शर्मा के घर पर हुई। वे और पत्नी सीता शर्मा धार्मिक कार्यक्रम में बाहर गए हुए थे। बेटा हिमांशु भी खाटू श्यामजी दर्शन को गया था। 21 जुलाई से घर पर ताला लगा था। बेटे हिमांशु ने वापस आकर जब ताला खोलने लगा तो देखा मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है वह घर के अंदर रखी सभी अलमारियां भी खुली है सामान बिखरा हुआ है इसके बाद उसके होश उड़ गए और उसके चिल्लाने पर आसपास वाले आए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आईए पुलिस थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया व रतलाम से एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सोमवार को दोपहर में हिमांशु पुलिस के साथ आरोपियों की खोजबीन में लगा था। हिमांशु ने पुलिस को बताया हैं कि नकदी सहित करीब 10 लाख की चोरी हुई हैं। कमरे में रखी अलमारी से आभूषण व कीमती सामान भी ले उड़े। आईए पुलिस थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया ने बताया चोरी की इस घटना की जानकारी मिलते ही हम मौके पर पहुंचे थे और तत्काल सर्चिंग शुरू कर दी हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। उम्मीद है चोरों का पता चल जाएगा।  

दो दिन में दूसरी घटना से पुलिस के लिए चुनौती - 
जावरा में हुसैन टेकरी रोजाना रोड़ पर पेट्रोल पंप संचालक के साथ लूट की घटना के अगले ही दिन लाखों रुपए की नकबजनी की घटना हो गई। इससे पहले रैवास व अन्य स्थानों पर भी चोरी,‌ लूट की घटनाएं हुई हैं। लगातार बढ़ती चोरी की इन घटनाओं से पुलिस के लिए चुनौती बन गई हैं। जावरा में लगातार घटनाएं होने के बाद भी एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा अब तक एक भी स्पाट पर पहुंचे

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE