निंबाहेड़ा। सदर थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ गांव में चोरी का मामला सामने आया है। चोर देर रात एक घर से बाइक, 20 लीटर घी और 25 हजार रुपए नगदी चुरा ले गए। पीड़ित रंगलाल पुत्र प्रभुलाल धाकड़ ने बताया की उसका डेयरी का काम है। रात को मैं मेरी सरस डेयरी के पास के कमरे में सो रहा था। डेयरी वाले कमरे में बाइक, सरस का 20 लीटर घी और 25 हजार रुपये नगद पड़े थे। इन सामानों को चोर चुरा ले गए। सुबह 5 बजे उठा तो उसे वारदात का पता चला। पीड़ित ने कहा कि बाइक की डिग्गी में उसकी डेयरी का रिकोर्ड भी रखा हुआ था। गांव के रहने वाले मोहनलाल भील ने बताया की बाडी की तरफ जाने वाली सड़क के किनारे हिसाब की डायरी फेंक हुई है। वो बाड़ी वाले रोड़ पर जाकर डायरी लेकर आ गया। पैसे, घी, बाइक नहीं मिली। इसके बाद मामला दर्ज कराया।