BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2023, 1:41 pm
BIG NEWS : काली अँधेरी रात और एक्स बॉयफ्रेंड टीटू, जब निकला दोस्तों के साथ महाकाल दर्शन तो तान्या ने बनाया प्लान, फिर बंद कार में हुआ कुछ ऐसा की..., पूर्व विधायक के भांजे मोनू की मौत, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर         

Share On:-

इंदौर। एक लड़की ने चलती गाड़ी को रूकवाया, फिर उसके साथ आए दो युवकों ने कार में बैठे युवकों पर चाकू से हमला बोल दिया, जिससे कार में सवार एक युवक की मौत हो गई, ये युवक इंदौर में रहकर बीटेक कर रहा था और जिस लडक़ी ने गाड़ी रूकवाई थी उसके बॉयफ्रेंड का दोस्त था। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने इंदौर में नाइट कल्चर को बंद कराने की डिमांड की है, उन्होंने कहा कि हम इस बारे में गृहमंत्री से भी चर्चा कर इंदौर में नाइट कल्चर को बंद कराने की मांग करेंगे।
स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या के मामले में चारों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। उन्होंने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। मुख्य आरोपी तान्या का कहना है कि उसका मकसद किसी का मर्डर करना नहीं था। वह सिर्फ अपने एक्स बॉयफ्रेंड टीटू को डराना, धमकाना चाहती थी, लेकिन कार अचानक आगे बढ़ी और उसके एक दोस्त ने जल्दबाजी में चाकू मार दिया। मृतक पूर्व विधायक गौतम टेटवाल का भांजा था।
पुलिस पूछताछ में तान्या ने बताया कि वह रचित उर्फ टीटू से आज भी एकतरफा प्यार करती है। टीटू ने जब उससे रिश्ता तोड़ दिया तो उसने बदला लेने की ठान ली थी। उसने छोटू और शोभित को अपने साथ मिलाया। टीटू को डराने के लिए तीन-चार दिन से रैकी कर रही थी, लेकिन वो मिल नहीं रहा था। फिर पता चला कि टीटू मंगलवार रात अपने दोस्त मोनू (अब मृतक), रचित, विशाल ठाकुर और एक अन्य के साथ देर रात महाकाल दर्शन करने जा रहा है। उन्होंने इसी दौरान टीटू पर हमला कर धमकाने की साजिश रची।
तान्या का कहना है कि वह अपने दोस्तों के साथ टीटू का पीछा कर रही थी। मैरियट होटल के सामने पहुंचते ही टीटू की कार रुकवाई। कार में बैठे विशाल को पहले से जानती थी, उससे हाथ मिलाया। इसी बीच उसके साथ आए दोस्तों ने अंदर बैठे रचित पर हमला कर दिया। कांच बंद था, इसलिए वह बच गया। इसके बाद मोनू को चाकू मार दिया। चाकू उसके सीने में लगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE