BREAKING NEWS
KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 5 हजार का.. <<     KHABAR : जन्मदिन की खुशी में समाज के नाम सहयोग,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2023, 3:23 pm
BIG NEWS : जावरा की खिलाड़ी टीम ने नेपाल में विजय प्राप्त कर लहराया तिरंगा, लगाए भारत माता की जय के जयकारे, पढ़े पवन धाकड़ की खबर  

Share On:-

जावरा। ग्वालियर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर 10 से 12 जून तक खेलों का समापन हुआ था, जिनमें जावरा के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जावरा टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर जीत हासिल की व समापन के पश्चात यूथ गेम्स फेडरेशन नेपाल के कोऑर्डिनेटर दुर्गा दाई वह वॉइस प्रेसिडेंट संतोष व इंडिया फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी जितेंद्र गुर्जर ने जावरा टीम खिलाड़ियों के परिणाम देख अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन किया था। 

इंडो नेपाल यूथ गेम्स इंटरनेशनल सीरीज 2023-
 
दिनांक 21 जुलाई से 25 जुलाई तक रंगशिला स्टेडियम पोखरा नेपाल में आयोजित हुई। अंतरराष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता जिसमें कोच पवन सरगरा के मार्गदर्शक में ओपन सीनियर खो-खो खेल में टीम कैप्टन अजय राठौर, खिलाड़ी आयुष पंड्यार, मयंक पाटीदार, शिवम धाकड़, यश गवलि, योगेश यादव एवं कराटे में लक्ष्य डांगी व 5000 मीटर दौड़ में कविता हंस इन खिलाड़ियों ने अपने-अपने खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर नेपाल में अपनी जीत हासिल की। खेल समापन के बाद खिलाड़ियों ने भारत का झंडा फहराते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम व अन्य शहीदों के जयकारे लगाए। तत्पश्चात परिणाम के समय नेपाल, केनिया, भारत व अन्य देशों ने भारत के राष्ट्रगान में सम्मान पूर्वक खड़े होकर सभी देशों ने एक साथ राष्ट्रगान को दोहराया। उसके बाद अवॉर्ड सेरेमनी में स्वर्ण पदक, रजत पदक, कांस्य पदक, अवार्ड वितरण कर खेलों का समापन किया। इस प्रकार जावरा मध्य प्रदेश की खिलाड़ियों ने अपने शहर ही नहीं पूरे भारत का नाम गौरवान्वित किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE