BREAKING NEWS
BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2023, 12:01 pm
BIG NEWS : कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानो के खेत खलिहान के बिजली बिल होंगे माफ, पाचं हार्स पावर तक बिजली फ्री, मुकदमे भी होंगे वापस, अनिल चौरसिया, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। आगामी विधान सभा चुनाव मे कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने किसानो को पांच सौगात देने का घोषणा की है। सरकार बनने पर कृषक न्याय योजना लागू होगी। इस योजना के तहत किसानो को पांच हार्स पावर तक के बिजली बिल माफ होंगे, किसानो का कर्ज माफ होगा, किसानो के मुकदमे वापस होंगे, किसानो के पुराने बिजली बिल माफ होंगे, प्रदेश मे कृषक न्याय योजना लागू होगी। खेत खलिहान में बिजली मुफ्त मिलेगी। कमलनाथ किसानो का दर्द समझते है। उक्त विचार जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसीया ने एक प्रेस नोट मे कही। 
चौरसिया ने कहा कि आज भाजपा के शासन काल में किसानो का शोषण हो रहा है, अघोषित बिजली कटौती हो रही है गांवो में बिजली नही आती है। प्रदेश की अर्थ व्यवस्था खेती पर टिकी है। शिवराज सरकार ने अपने शासन काल में किसानो के साथ अन्याय किया है। किसान को समर्थन मूल्य नही मिल रहा है। कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानो को 12 घंटे बिजली मिलेगी। किसानो के बिजली बिल  माफ होंगे। करीब 37 लाख किसानो को लाभ होगा। किसानो के मुक़दमे वापस होंगे। भाजपा के राज में किसानो को खाद-बीज नही मिल रहा है। किसानो की आय कम हो गई है। शिवराज झूठी घोषणा करते है। प्रधान मंत्री के सामने बोलते है कि किसानो कि आय दुगनी हो गई है। 
जिला कांग्रेस के प्रवक्ता भगत वर्मा ने आगे बताया कि सरकार बनते ही किसानो का कर्ज माफ होगा। भाजपा के राज में 20489 किसानो ने आत्महत्या की है। दूसरी ओर  शिवराज सरकार किसानो के सम्मान निधि की बात करती है। लाखो किसानो को अपात्र घोषित कर रिकवरी के नोटिस दे दिए। फसल बीमा राशी नही मिल रही है। पिपलिया मंडी में 2017 में किसानो पर गोलिया चलवाई। किसान विरोधी स्वरूप का परिचय देते हुए गोलीकांड की जांच रिपोर्ट आजतक विधान सभा मे पेश नही की। कमलनाथ ने सरकार बनते ही 27 लाख किसानो का कर्ज माफ किया था। सौदेबाजी की सरकार ने किसानो को कर्ज के दलदल में धकेल दिया। किसानो को बाढ, ओलावृष्टि आदि का मुआवजा समय पर नही दिया। कांग्रेस सरकार किसानो की हर समस्या का समाधान करेगी। कांग्रेस सरकार किसानो को समृद्ध बनाएगी, हर तरह की खुशहाली देगी। कांग्रेस किसानो तथा समाज के सभी वर्गो का कल्याण करने के लिए वचनबद्ध है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE