BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच में सामाजिक एकता और भाईचारे की अनूठी.. <<     BIG UPDATE: नीमच में इंसानियत और भाईचारे की मिसाल, 7.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा.. <<     कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<     KHABAR : दीपावली की चमक में फीकी पड़ रही माटी.. <<     KHABAR : ऐतिहासिक धर्मराजेश्वर में कल सजेगा.. <<     KHABAR : बड़वानी में एसआईआर के विरोध में छात्रों का.. <<     पाडल्या खुर्द में वन विभाग की जमीन पर चला.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2023, 6:49 pm
REPORT : नगर पालिका की स्वतंत्रता दिवस फुटबाल स्पर्धा कल से, दशहरा मैदान में इन टीमों के बीच होगा उद्घाटन मैच, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में जिला फुटबाल संघ के सहयोग से आयोजित स्वतंत्रता दिवस फुटबाल स्पर्धा का शुभारंभ आज 02 अगस्त को दोपहर 3 बजे दशहरा मैदान, नीमच पर स्टॉर स्पोर्टस व यंग स्टॉर के बीच मुकाबले से होगा। 
उपरोक्त जानकारी देते हुए नपा की टुर्नामेन्ट समिति के सदस्य नीरज अहीर व शशि कल्याणी तथा डीएफए सचिव प्रमोद शर्मा ने बताया कि आज होने वाले शुभारंभ मैच में अतिथि के रूप में नपा पार्षद राकेश किलोरिया, सोनू केदार राठौर, रामचन्द्र धनगर, नजमा बी हुसैन खां करपेन्टर, ज्योति विशाल यादव, सुमित्रा मुकेश पोरवाल, दुर्गाशंकर, हरगोविन्द दीवान, मनीषा ओमप्रकाश दीवान व भारतसिंह अहीर उपस्थित रहेंगे। 
नगरपालिका परिषद्, नीमच व जिला फुटबाल संघ, नीमच ने समस्त फुटबाल प्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने व स्पर्धा को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE