BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा.. <<     कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<     KHABAR : दीपावली की चमक में फीकी पड़ रही माटी.. <<     KHABAR : ऐतिहासिक धर्मराजेश्वर में कल सजेगा.. <<     KHABAR : बड़वानी में एसआईआर के विरोध में छात्रों का.. <<     पाडल्या खुर्द में वन विभाग की जमीन पर चला.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2023, 7:30 pm
KHABAR : नीमच के दशहरा मैदान में उमड़ रही फुटबॉल प्रेमियों की भीड़, स्वतंत्रता दिवस स्पर्धा में कल होंगे इन टीमों के बीच रौचक मुकाबले, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में जिला फुटबाल संघ के सहयोग से दशहरा मैदान, नीमच पर 02 अगस्त से प्रारंभ हुई स्वतंत्रता दिवस फुटबाल स्पर्धा के अंतर्गत 5 अगस्त को शनिवार को दो मैच खेले जावेंगे। प्रथम मैच दोपहर 1 बजे सिटी इलेवन फुटबाल क्लब व सिटी यूनियन फुटबाल क्लबके बीच खेला जावेंगा। इसी प्रकार दूसरा मैच दोपहर 3 बजे अहीर क्राउन फुटबाल क्लब व ए. यूनियन फुटबाल क्लब के बीच खेला जावेगा। 

उपरोक्त जानकारी देते हुए नपा की टुर्नामेन्ट समिति के सदस्य रामचन्द्र धनगर व अरूण प्रजापति तथा डीएफए सचिव प्रमोद शर्मा ने बताया कि 5 अगस्त को दोपहर 1 बजे होने वाले प्रथम मैच में अतिथि के रूप में वरिष्ठ फुटबाल खिलाड़ी प्रहलाद अहीर, राजेन्द्र चतुर्वेदी, डॉ. आसिफ खान, विनोद शर्मा (बीनू), अर्जुनसिंह अहीर, धर्मेन्द्र साहू, रमेश थापा, महेश मित्तल (नाटी), हुकुम काका परदेसी, राजू सैनी, मोहम्मद सलीम, भागीरथ अहीर, कौशलजी,  अजीज भाई, आत्माराम गुरू व शिव बाथरा उपस्थित रहेंगे। इस प्रकार 5 अगस्त को दोपहर 3 बजे होने वाले दूसरे मैच में अतिथि के रूप में अग्रवाल समाज, नीमच के अध्यक्ष सुरेशचन्द्र सिंहल, सचिव पुरूषोत्तम गर्ग, अग्रवाल समाज बघाना अध्यक्ष कमल गर्ग (दादा), सचिव गोपाल गर्ग (जीजी), नीमच सिटी जैन समाज अध्यक्ष उमरावसिंह राठौर, स्थानकवासी जैन समाज अध्यक्ष अजीतकुमार बम्ब, भीडभंजन पार्श्वनाथ जैन संघ अध्यक्ष अनिल नागोरी, दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष विजय विनायका, साधुमार्गी जैन श्रावक संघ अध्यक्ष शौकीन मुणेत, पोरवाल समाज अध्यक्ष प्रकाश मंडवारिया, सैनी समाज अध्यक्ष मोहनलाल सैनी व माहेश्वरी समाज अध्यक्ष सुरेश अजमेरा उपस्थित रहेंगे। 

नगरपालिका परिषद्, नीमच व जिला फुटबाल संघ, नीमच ने समस्त फुटबाल प्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने व स्पर्धा को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE