BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा.. <<     कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<     KHABAR : दीपावली की चमक में फीकी पड़ रही माटी.. <<     KHABAR : ऐतिहासिक धर्मराजेश्वर में कल सजेगा.. <<     KHABAR : बड़वानी में एसआईआर के विरोध में छात्रों का.. <<     पाडल्या खुर्द में वन विभाग की जमीन पर चला.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2023, 7:19 pm
KHABAR : स्वतंत्रता दिवस फुटबाल स्पर्धा में प्रतिदिन हो रहे रौचक मुकाबले, रितेश की हेट्रिक से टीम को मिली ऐतिहासिक जीत, इस टीम ने भी किया अगले दौर में प्रवेश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में जिला फुटबाल संघ के सहयोग से दशहरा मैदान, नीमच पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस फुटबाल स्पर्धा में 05 अगस्त, शनिवार को दो मैच खेले गये। प्रथम मैच सिटी इलेवन व सिटी यूनियन के बीच खेला गया, जिसमें रितेश ने स्पर्धा की पहली हैट्रिक बनाकर सिटी इलेवन को 4-0 से विजय दिलवाई। इसी प्रकार दूसरा मैच ए. युनियन व अहीर क्राउन के बीच खेला गया, जिसमें ए. युनियन ने 4-1 से विजयश्री हांसिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। 
उपरोक्त जानकारी देते हुए डीएफए सचिव प्रमोद शर्मा ने बताया कि मैच में अतिथि के रूप में वरिष्ठ फुटबाल खिलाड़ी प्रहलाद अहीर, डॉ. आसिफ खान, राजेन्द्र चतुर्वेदी, विनोद शर्मा, रमेश थापा, मोहम्मद सलीम (बाबा), भागीरथ अहीर, आत्मारामजी, राजू सैनी, बोथराजी तथा अग्रवाल समाज, नीमच के अध्यक्ष सुरेशचन्द्र सिंहल, सचिव पुरूषोत्तम गर्ग, जैन समाज नीमच सिटी के अध्यक्ष उमरावसिंह राठौर, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष सुरेश अजमेरा, पोरवाल समाज के अध्यक्ष प्रकाश मंडवारिया व सैनी समाज अध्यक्ष मोहनलाल सैनी ने उपस्थित होकर खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को प्रहलाद अहीर, उमराव सिंह राठौर, मोहनलाल सैनी, विनोद शर्मा, पुरूषोत्तम गर्ग ने संबोधित करते हुए खिलाड़ियों से पूर्व की तरह नीमच का नाम देशभर में रोशन करने की अपेक्षा व्यक्त की। मैच के निर्णायक के रूप में मोहम्मद उमर, मोहम्मद नासीर, राजेश निर्वाण, सत्तार भाई, मोहम्मद रफीक हाशमी, सोनू अहीर, विजेन्द्र बैंस व इकबाल गुरूने अपने सेवाएं प्रदान की। मैच के दौरान अनेक वरिष्ठ फुटबाल खिलाड़ी, नपा पार्षद, गणमान्य नागरिक व फुटबाल प्रेमी जनता ने उपस्थित होकर स्पर्धा को ऊंचाइयाँ, प्रदान की।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE